739 Followers
मेरे बारे में...
आठ वर्षों से पत्रकारिता की राह पर सक्रिय। साढ़े तीन वर्षों से अमर उजाला का हिस्सा। वर्तमान में राजधानी लखनऊ की लोकल हाइपर डेस्क पर कार्यरत। रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव, जिसने खबर की बारीकियों को अलग-अलग नजरिये से समझने का अवसर दिया। राजनीतिक और अपराध पत्रकारिता में विशेष रुचि। क्योंकि, मेरा मानना है इन्हीं विषयों में समाज की सबसे बड़ी हलचल और सबसे अहम सवाल छिपे होते हैं। मानता हूं कि खबर सिर्फ सबसे पहले पहुंचाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे तथ्यपरक ...
...और पढ़ें
मेरे बारे में...
आठ वर्षों से पत्रकारिता की राह पर सक्रिय। साढ़े तीन वर्षों से अमर उजाला का हिस्सा। वर्तमान में राजधानी लखनऊ की लोकल हाइपर डेस्क पर कार्यरत। रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव, जिसने खबर की बारीकियों को अलग-अलग नजरिये से समझने का अवसर दिया। राजनीतिक और अपराध पत्रकारिता में विशेष रुचि। क्योंकि, मेरा मानना है इन्हीं विषयों में समाज की सबसे बड़ी हलचल और सबसे अहम सवाल छिपे होते हैं। मानता हूं कि खबर सिर्फ सबसे पहले पहुंचाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे तथ्यपरक, संतुलित और आम पाठक की भाषा में प्रस्तुत करना भी उतना ही जरूरी है।
मेरी मिट्टी, मेरी पहचान
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की मिट्टी से निकला हूं। यहां की बोली, सादगी और "सीधी बात, बिना लाग-लपेट" का स्वभाव आज भी सोच और लेखन का हिस्सा है। गणित में स्नातक करने के बाद जीपीएल, लखनऊ से मास कम्यूनिकेशन एंड वेब जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया। किताबों, विशेषकर प्रेरक साहित्य से गहरा लगाव है। लोगों की तकलीफों को सुनना, समझना और उनकी आवाज को खबरों के माध्यम से मंच देना।
जहां खबर, वहीं जिम्मेदारी
खबर में तथ्यों की पड़ताल, संतुलित प्रस्तुति और पाठकों के प्रति जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देता हूं। रिपोर्टिंग ने घटनास्थल की नब्ज समझना सिखाया, तो डेस्क ने खबरों को संदर्भ, सटीकता और प्रभाव के साथ पाठकों तक पहुंचाने का नजरिया दिया। राजनीतिक और अपराध से जुड़े विषयों पर काम करते हुए हमेशा सनसनी से अधिक सार्थकता, गति से अधिक शुद्धता और मत से अधिक तथ्य को महत्व दिया है। सत्ता से सवाल पूछने का साहस और हर खबर में निष्पक्षता तथा संवेदनशीलता का संतुलन बनाए रखना, प्राथमिकता रहती है।
Followed