{"_id":"6a3eb9dd89d24a357b030713","slug":"video-the-body-of-a-45-year-old-man-was-found-floating-in-the-nainital-lake-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: झील में उतराता मिला 45 वर्षीय युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: झील में उतराता मिला 45 वर्षीय युवक का शव
नैनीताल झील में शुक्रवार सुबह मल्लीताल निवासी मनीष (45) का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। शव को झील से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार की सुबह ठंडी सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर झील में उतराते शव पर पड़ी। सूचना पर एएसआई सुनील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम मनीष ने घर पर फोन कर गलत कदम उठाने की बात कही थी। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह ठंडी सड़क पर उसका शव उतराता मिला। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।