{"_id":"6addde2e0ad441f9440c437f","slug":"maithili-thakur-reached-kainchi-dham-she-sought-blessings-after-having-darshan-of-baba-neeb-karori-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: कैंची धाम पहुंची मैथिली ठाकुर, बाबा नीब करौरी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: कैंची धाम पहुंची मैथिली ठाकुर, बाबा नीब करौरी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Sun, 25 Oct 2026 04:17 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली
संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 25 Oct 2026 04:17 PM IST
सार
प्रसिद्ध गायिका और बिहार के अलीनगर से विधायक मैथिली ठाकुर ने रविवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। वह शाम को हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं महोत्सव में शामिल होंगी।
विज्ञापन
मंदिर परिसर के पदाधिकारियों से मुलाकात करती मैथिली ठाकुर।
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
प्रसिद्ध गायिका एवं बिहार के अलीनगर से विधायक मैथिली ठाकुर ने रविवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में आधे घंटे तक पूजा-अर्चना करने के बाद मैथिली ठाकुर ने मंदिर परिसर के पदाधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही मंदिर में सिद्धि मां के मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओपी बिंद्रा और प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने मैथिली ठाकुर को मंदिर के क्रियाकलापों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बाबा की लीलाओं से संबंधित पुस्तक भेंट की। मैथिली ठाकुर ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को बताया कि बाबा के दर्शन कर बेहद शुकून मिला। उन्होंने कहा कि बाबा देश ही नहीं विदेशों में भी विख्यात है। आधे घंटे दर्शन के बाद मैथिली ठाकुर वापस हल्द्वानी की ओर लौट गई। मैथिली रविवार की शाम हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंची है। इस दौरान केसेलेश साह, एमपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, अनिल साह, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन