फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bloody act stemming from an old enmity Assailants in a car open fire in Moga five injured four in critical con

पुरानी रंजिश में खूनी खेल: मोगा में कार सवार हमलावरों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, पांच घायल, चार की हालत गंभीर

Sun, 25 Oct 2026 10:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मोगा
अमर उजाला नेटवर्क, मोगा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 Oct 2026 10:28 PM IST
सार

मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में उस समय दहशत फैल गई, जब दुकान के बाहर बैठे चार से पांच युवकों पर काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में चार युवक गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अन्य युवक को गोली के छर्रे लगने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Bloody act stemming from an old enmity Assailants in a car open fire in Moga five injured four in critical con
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में उस समय दहशत फैल गई, जब दुकान के बाहर बैठे चार से पांच युवकों पर काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में चार युवक गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अन्य युवक को गोली के छर्रे लगने की जानकारी मिली है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक युवक के सिर, दो युवकों के पेट और एक युवक की बाजू में गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। 

विज्ञापन



प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसी रंजिश के चलते दूसरे गुट द्वारा फायरिंग की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा, साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन


मोगा के एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि अंगदपुरा मोहल्ले में फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना में घायल हुए युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनका इलाज चल रहा है। एसएसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से कुछ लोगों के नाम भी बताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed