फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sniffer dog to curb drug smuggling in Kapurthala jail

पंजाब: कपूरथला जेल में नशे की तस्करी रोकेगा स्निफर डॉग, बैरकों की तलाशी में मिलेगी मदद

Sun, 25 Oct 2026 03:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 25 Oct 2026 03:44 PM IST
सार

जेल परिसर में स्निफर डॉग की तैनाती को ध्यान में रखते हुए उसके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था के लिए नई इमारत का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा, कुत्ते की उचित देखभाल और उसे संभालने के लिए जेल के दो कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Sniffer dog to curb drug smuggling in Kapurthala jail
कपूरथला जेल - फोटो : संवाद

विस्तार

मॉडर्न जेल कपूरथला में नशे और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए जल्द ही स्निफर डॉग तैनात किया जाएगा। प्रशिक्षित कुत्ता जेल के अंदर कैदियों की बैरकों सहित अन्य स्थानों की तलाशी लेने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे जेल के भीतर नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित सामान की पहचान करने में मदद मिलेगी। जेल प्रशासन की ओर से स्निफर डॉग की तैनाती को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जेल के एसपी श्यामल ज्योति ने बताया कि मॉडर्न जेल कपूरथला को दीपावली के बाद लैब्राडोर रिट्रीवर नस्ल का प्रशिक्षित स्निफर डॉग मिलने की उम्मीद है। इसके आने से जेल में तलाशी अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन


स्निफर डॉग के रहने के लिए बनाई जा रही नई इमारत
जेल परिसर में स्निफर डॉग की तैनाती को ध्यान में रखते हुए उसके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था के लिए नई इमारत का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा, कुत्ते की उचित देखभाल और उसे संभालने के लिए जेल के दो कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जेल प्रशासन को उम्मीद है कि स्निफर डॉग की मदद से बैरकों और जेल परिसर के अन्य संवेदनशील स्थानों की जांच करना आसान होगा। इससे नशीले पदार्थों और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


 तैनाती के बाद तय होगा स्निफर डॉग का कैडर
जेल के एसपी श्यामल ज्योति ने बताया कि स्निफर डॉग की तैनाती के बाद उसके कैडर के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग में ऐसे प्रशिक्षित कुत्तों के लिए अलग कैडर होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्निफर डॉग की तैनाती से जेल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और जेल के भीतर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के प्रयासों को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed