पंजाब में पहली बार आयोजित की जा रही हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 को लेकर खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब को इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करने का अवसर मिला है। इसी कड़ी के तहत टूर्नामेंट की ट्रॉफी आज मोगा जिले में पहुंची, जहां हॉकी ऑक्सफोर्ड स्टेडियम, ढुडीके में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनी मैच के माध्यम से हॉकी के प्रति उत्साह का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर विधायक स. मनजीत सिंह बिलासपुर ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके अलावा आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के चेयरमैन बरिंदर कुमार मधेके, मार्केट कमेटी निहाल सिंह वाला के चेयरमैन स. अमृतपाल सिंह, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर स. जसपिंदर सिंह तथा जिला खेल अधिकारी मोगा श्रीमती नवदीप जिंदल भी उपस्थित थे।
विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने कहा कि ट्रॉफी से संबंधित यह समारोह पंजाब की समृद्ध हॉकी विरासत को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ट्रॉफी के मोगा पहुंचने से जिले के खेल प्रेमियों और हॉकी खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
उन्होंने बताया कि हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लीग मुकाबले 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर में आयोजित किए जाएंगे, जबकि 4 और 5 नवंबर को मोहाली में सेमीफाइनल, फाइनल तथा तीसरे स्थान के लिए मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट की ट्रॉफी को लेकर चल रहे विशेष अभियान के तहत ट्रॉफी 26 अक्टूबर को जालंधर पहुंचेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।