{"_id":"6adde716ebed1ae7540b5585","slug":"video-the-number-of-insurance-policies-has-crossed-the-11000-mark-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंश्योरेंस के लंगर का आंकड़ा 11 हजार पार, अब 200 लोगों के होंगे मुफ्त आंखों के ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंश्योरेंस के लंगर का आंकड़ा 11 हजार पार, अब 200 लोगों के होंगे मुफ्त आंखों के ऑपरेशन
शहर के युवा समाजसेवी सृजल गुप्ता की ओर से जरूरतमंदों के लिए शुरू की गई ‘सुरक्षा कवच’ योजना के तहत मुफ्त दुर्घटना बीमा का आंकड़ा 11 हजार पार कर गया है। श्री विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को बीमा पॉलिसी के दस्तावेज सौंपे गए।
सृजल गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत दिहाड़ीदार मजदूरों, ऑटो चालकों, रेहड़ी-फड़ी वालों और छोटे कामगारों को पांच साल के लिए तीन लाख रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। इसका खर्च वह अपनी नेक कमाई के दसवें हिस्से से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए डस्टबिन वितरण अभियान शुरू किया जाएगा। वहीं, एक नवंबर से ‘मिशन रोशनी’ के तहत पठानकोट विधानसभा क्षेत्र के 200 जरूरतमंद लोगों के आंखों के मुफ्त ऑपरेशन करवाए जाएंगे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सृजल गुप्ता की समाजसेवी पहल की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।