{"_id":"6add81dcf9aefed4fb096d3e","slug":"video-pet-exam-held-in-24-centres-in-raebareli-security-tightened-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में 24 केंद्रों में पीईटी परीक्षा आयोजित, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में 24 केंद्रों में पीईटी परीक्षा आयोजित, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के लिए रायबरेली में 24 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 25 अक्तूबर (रविवार), 30 अक्तूबर (शुक्रवार) और एक नवंबर (रविवार) को दो-दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम दिवस की परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 9744 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा को कुशलता एवं शुचितापूर्वक संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स, मोबाइल, लैपटॉप, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक घड़ी आदि ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्रों में साफ-सफाई, पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था पहले से दुरुस्त करा ली जाए। संबंधित कर्मचारी परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचकर परीक्षा की समाप्ति तक अनवरत उपस्थित रहकर सभी निर्देशों का पालन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।