फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Eyes welled up with tears at the moment the vow was taken; everyone was reminded of Ramesh Baba as the Radharani Braj Chaurasi Kos Yatra commenced with a Kanya Pujan (worship of young girls).

VIDEO: राधारानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा की शुरुआत, संत रमेश बाबा को याद कर नम हो गईं श्रद्धालुओं की आंखें

Sat, 24 Oct 2026 11:21 PM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:21 PM IST
Eyes welled up with tears at the moment the vow was taken; everyone was reminded of Ramesh Baba as the Radharani Braj Chaurasi Kos Yatra commenced with a Kanya Pujan (worship of young girls).
राधारानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा का संकल्प लेने के लिए शनिवार को मान मंदिर गोशाला में श्रद्धालु जुटे थे। कन्या पूजन के बाद यात्रा का संकल्प लिया जाने लगा, लेकिन इस बार माहौल पहले जैसा नहीं था। वर्षों तक जिस यात्रा में संत रमेश बाबा का सानिध्य श्रद्धालुओं को मिलता रहा, इस बार वही बाबा उनके बीच नहीं थे। संकल्प की घड़ी आई तो उनकी यादें ताजा हो गईं। बाबा के गोलोकगमन के बाद पहली बार उनकी अनुपस्थिति में यात्रा आगे बढ़ रही थी। श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं, लेकिन संकल्प कमजोर नहीं पड़ा। सभी ने प्रण लिया कि गरीब भक्तों को ब्रज दर्शन कराने के लिए बाबा ने जो परंपरा शुरू की थी, उसे रुकने नहीं दिया जाएगा। संकल्प के बाद श्रद्धालुओं ने बरसाना की राधा-कृष्ण लीलास्थलियों के दर्शन किए और ब्रज यात्रा की शुरुआत की। मान मंदिर सेवा संस्थान की यात्रा-सारिणी के अनुसार, पहले दिन करीब नौ किलोमीटर की यात्रा निर्धारित है। इसमें सूर्यकुंड, ढमाला, नौबीरी-चौबीसी, रत्नकुंड और श्यामशिला के दर्शन शामिल हैं। ब्रज की इन लीलास्थलियों से जुड़ी मान्यताओं का स्मरण करते हुए श्रद्धालु राधा-कृष्ण की लीलाओं को नमन करते हैं। ब्रज चौरासी कोस का क्षेत्र करीब 252 किलोमीटर में फैला है। इसमें 12 प्रमुख वन, 24 उपवन और सैकड़ों कुंड, सरोवर तथा लीलास्थलियां हैं। रमेश बाबा ने वर्ष 1988 में इस यात्रा की शुरुआत इस भावना के साथ की थी कि कोई भक्त केवल धन की कमी के कारण ब्रज दर्शन से वंचित न रहे। यात्रा में भोजन, सुबह की चाय-नाश्ता और ठहरने की व्यवस्था निशुल्क रहती है। श्रद्धालुओं का सामान अगले पड़ाव तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाती है। बाबा के लिए यह आयोजन मात्र यात्रा नहीं, बल्कि राधारानी की सेवा और भक्तों को ब्रज से जोड़ने का माध्यम था। आज उनके शिष्य और ब्रजवासी उसी जिम्मेदारी को निभाने के लिए आगे आए हैं। संकल्प के समय नम हुई आंखों के बीच एक बात स्पष्ट थी कि बाबा का सानिध्य भले ही अब न मिले, लेकिन उनके द्वारा शुरू की गई सेवा यात्रा नहीं रुकेगी। ब्रज की राह पर बढ़ते श्रद्धालुओं के कदम अब उनके उसी संकल्प को आगे ले जा रहे हैं, जिसे रमेश बाबा ने अपना जीवन समर्पित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

विक्रमादित्य सिंह बोले- कुल्लू-मनाली फोरलेन की मरम्मत पर खर्च हो रहे 350 करोड़

24 Oct 2026

गुरुग्राम में मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिया ब्राह्मण समाज की मांगों को पूरा करने का आश्वासन

24 Oct 2026

फरीदाबाद: अरावली में कूड़ा डालने के विरोध में धरना, ग्रामीण-पुलिस में झड़प; लगाया नाका, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

24 Oct 2026

गुरुग्राम: सिविल लाइन के टैंक पार्क का होगा सुंदरीकरण, लगाई जाएंगी टाइल्स

24 Oct 2026

कुल्लू: शान से निकली नरसिंह भगवान की जलेब, सैंज घाटी के देवी-देवताओं ने लिया भाग

24 Oct 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर में तेज आंधी के बाद ओलावृष्टि, मंडियों में खुले में पड़ा धान भीगा

महराजगंज: पिपरदेऊरा में लगा मतदाता पुनरीक्षण शिविर

24 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: तालिब हत्याकांड में आरोपी पत्नी इल्मा कोर्ट में पेश, प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप

24 Oct 2026

मेरठ: प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए मंडलीय ट्रायल, गाजियाबाद-नोएडा और मेरठ के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

24 Oct 2026

मेरठ: GIC ग्राउंड में खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव, 25 अक्टूबर तक खरीदारी का मौका; खादी फैशन शो और स्वदेशी कार्यक्रम बने आकर्षण

24 Oct 2026

मेरठ: शाइनिंग स्टार्स क्लब की दिवाली स्पेशल मीटिंग, ‘दिवाली की सफाई और कामवाली बाई’ थीम पर गेम्स, स्किट और गरबा डांस ने बांधा समां

24 Oct 2026

राजस्थान: अलवर में आधा बिस्वा जमीन के लिए खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं पर सरियों और फरसी से हमला

24 Oct 2026

शाहजहांपुर: कांग्रेस के पर्यवेक्षक दामोदर गुर्जर ने भाजपा पर लगाया वोट चोरी का आरोप

24 Oct 2026

सिद्धार्थनगर: भारतभारी पहुंचे आप सांसद संजय सिंह

24 Oct 2026

पंजाब रोडवेज की हड़ताल खत्म

Video: लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होगा मतदान, चुनावी कार्यक्रम घोषित

सपा नेता अबू आसिम आजमी ने भाजपा पर किया सियासी तंज, VIDEO

24 Oct 2026

कोटकपूरा में अकाली दल ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को किया लामबंद

महराजगंज: विकास भवन में युवा उत्सव का आयोजन

24 Oct 2026

पंचायतीराज चुनाव: पहले तीन घंटे में आबूरोड में 19.92% मतदान, ग्रामीण क्षेत्रों में लगी लंबी कतारें

24 Oct 2026

यात्रियों से भरी बस सीज करने में यातायात प्रभारी लाइन हाजिर, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

24 Oct 2026

नाहन: विश्व पोलियो दिवस पर नाहन में निकाली जागरूकता रैली

24 Oct 2026

ऊना: जखेड़ा स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन, विद्यार्थियों को साइबर क्राइम पर दी जानकारी

24 Oct 2026

सिद्धार्थनगर: मंडी मोड़ पर बड़े वाहनों की राह आसान करने के लिए तोड़ा जा रहा डिवाइडर

24 Oct 2026

पीएम की फोटो के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने पर पुलिस एफआईआर

24 Oct 2026

शाहजहांपुर: रोजा मंडी में धान से लदी ट्रॉलियों को रोका, हाईवे पर लगी दो किमी लंबी कतारें

24 Oct 2026

महराजगंज: निचलौल में मतदाता पुनरीक्षण शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण

24 Oct 2026

झांसी में मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट दौड़ रही तीन बुलेट पकड़ीं

24 Oct 2026

वीडियो: नाहन हिंसा पर पुलिस का शिकंजा, सात धाराओं में केस दर्ज, उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस

24 Oct 2026

राजस्थान: ‘फर्जी’ वेब सीरीज देखकर छापे नकली नोट, डूंगरपुर पुलिस ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

24 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed