{"_id":"6add9d827dc6a13fd807b6b7","slug":"woman-body-found-on-stairs-of-house-in-mathura-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की सीढ़ियों पर मिली महिला की लाश: शव के पास पड़ी थी खून से सनी ईंट, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की सीढ़ियों पर मिली महिला की लाश: शव के पास पड़ी थी खून से सनी ईंट, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 25 Oct 2026 11:41 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:41 AM IST
सार
मथुरा में रविवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। घर की सीढि़यों पर महिला का खून से सना शव मिला। यह देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को बरामद किया।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के कोतवाली क्षेत्र के चूना कंकड़ मोहल्ले में रविवार को घर की सीढ़ियों पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला घर में अकेली रहती थीं। शव के पास खून से सनी ईंटें मिलने से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
चूना कंकड़ निवासी कुसुम चतुर्वेदी घर में अकेली रहती थीं। रविवार को एक पड़ोसी ने उनके घर की सीढ़ियों पर शव पड़ा देखा। यह देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को बरामद किया। घटनास्थल के पास खून से सनी ईंटें भी मिली हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।