Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: 'Police Pathshala' (police awareness session) organized at Jakhera School; students briefed on cybercrime
{"_id":"6adc9c5302e3b812ac068946","slug":"video-una-police-pathshala-police-awareness-session-organized-at-jakhera-school-students-briefed-on-cybercrime-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: जखेड़ा स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन, विद्यार्थियों को साइबर क्राइम पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: जखेड़ा स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन, विद्यार्थियों को साइबर क्राइम पर दी जानकारी
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि होमगार्ड कमांडेंट हितेश लखनपाल ने बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली साइबर क्राइम और सोशल मीडिया के साथ विद्यार्थी जीवन में अनुशासित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चों को आज के एआई के दौर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच समझकर करना चाहिए। आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे है। सोशल मीडिया बच्चों पर हावी होकर रहा गया है। बच्चों को जिंदगी में अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सोशल मीडिया से दूरी बनाएं। ट्रैफिक नियमों का पालन करे। इस अवसर पर बच्चों को कैरियर के टिप्स भी दिए गए और बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनके सवालों का भी समाधान किया गया। प्रिंसिपल संजीव चौहान ने अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि इस तरह से कार्यक्रमों में बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और अपनी बात रखने का भी अवसर मिलता है बच्चे आगे चलकर कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करते हैं जिससे समाज के लोगों में भी जागरूकता बढ़ती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।