Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The Parkash Parv (birth anniversary) of Guru Ramdas Ji will be celebrated at Sri Darbar Sahib from October 25 to 27.
{"_id":"6adc47d7d37febc3550b773c","slug":"video-the-parkash-parv-birth-anniversary-of-guru-ramdas-ji-will-be-celebrated-at-sri-darbar-sahib-from-october-25-to-27-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री दरबार साहिब में 25 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री दरबार साहिब में 25 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व
सचखंड श्री दरबार साहिब में चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व 25 से 27 अक्टूबर तक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान राग पड़ताल दरबार, विशेष नगर कीर्तन, अलौकिक जलौअ, दीपमाला और शानदार आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होंगे। देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की उम्मीद है।
सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 25 और 26 अक्टूबर को सोदर की समाप्ति के बाद राग पड़ताल दरबार सजाया जाएगा। इसमें शाम 7 बजे से रात 1 बजे तक देश-विदेश के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे।
उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे श्री अकाल तख्त साहिब से विशेष नगर कीर्तन सजाया जाएगा। प्रकाश पर्व के मुख्य दिवस 27 अक्टूबर को श्री हरिमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और बाबा अटल राय साहिब में अलौकिक जलौअ सजाए जाएंगे। रात को दीपमाला और आतिशबाजी का विशेष आयोजन होगा। इस अवसर पर भाई जसबीर सिंह खन्ने वाले और भाई इंद्रपाल सिंह भी कीर्तन की हाजिरी भरेंगे।
इसके अलावा 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गुरुद्वारा दीवान हॉल मंजी साहिब में अमृत वेले गुरबाणी के मुख्यवाक और गुरमत विचारों का प्रवाह जारी रहेगा। हेड ग्रंथी ने संगत से परिवारों सहित कार्यक्रमों में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।