{"_id":"6adc7b0d4d89ad395a015a63","slug":"video-man-shot-dead-in-amritsar-after-minor-dispute-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में एक्टिवा साइड करने को लेकर बिगड़ी बात, युवक पर बरसाई छह गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में एक्टिवा साइड करने को लेकर बिगड़ी बात, युवक पर बरसाई छह गोलियां
अमृतसर के आनंद एवेन्यू इलाके में शुक्रवार रात एक्टिवा साइड करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। वारदात रात करीब 11:30 बजे उसके घर के बाहर हुई। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को उसके दोस्तों ने ही छह गोलियां मारीं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
मृतक के पिता के मुताबिक, अमित का किसी के साथ पुराना विवाद या रंजिश नहीं थी। एक्टिवा को साइड करने को लेकर कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने घर के बाहर अमित पर गोलियां चला दीं। हमले में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पिता ने बताया कि हमलावरों ने उनके बेटे पर छह गोलियां चलाईं। इनमें से दो गोलियां सिर पर, एक कमर में और एक टांग में लगी। बेटे की हत्या के बाद परिवार ने इंसाफ की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।