दिवाली 2026: हरे सूट में सारा, लहंगा पहन पहुंचीं भूमि, आयुष्मान खुराना की पार्टी में सितारों ने बिखेरी रौनक
- अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
- इस बीच उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर में दिवाली पार्टी रखी, जहां कई फिल्मी सितारे पहुंचे।
- स्टार-स्टेड इवेंट में सेलेब्स ने चार चांद जड़ दिए। पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विस्तार
दिवाली का त्योहार नजदीक है। फिल्म इंडस्ट्री में सेलिब्रेशन का दौर शुरू हो गया है। कई सेलेब्स रोशनी के इस त्योहार पर अपने यहां पार्टी आयोजित करते हैं। इसका सिलसिला शुरू हो चुका है। आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने अपने मुंबई स्थित घर में पार्टी रखी। यहां कई फिल्मी हस्तियां पहुंचीं और पार्टी में रौनक लगा दी।
जैकी भगनानी के साथ पहुंची रकुल प्रीत
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपने पति और प्रोड्यूसर-एक्टर जैकी भागनानी के साथ आयुष्मान खुराना की दिवाली पार्टी में पहुंचीं। रकुल शाइनिंग ब्लैक कलर के लहंगे में बेहद प्यारी लगीं।
नामी निर्माता-निर्देशक करण जौहर और अर्जुन कपूर भी इस स्टार-स्टेड पार्टी में नजर आए। अर्जुन कपूर ब्लैक कुर्ता और ट्राउजर में दिखे। वहीं, करण जौहर भी ब्लैक आउटफिट में नजर आए।
आकृति के साथ अपारशक्ति ने जमाया रंग
आयुष्मान खुराना के भाई एक्टर अपारशक्ति खुराना भी पार्टी में रंग जमाते दिखे। वे अपनी पत्नी आकृति के साथ नजर आए। दोनों अपने मैचिंग आउटफिट में फेस्टिव वाइब्स देते नजर आए।
आयुष्मान और सारा ने दिए पोज
सारा अली खान इन दिनों आयुष्मान के साथ 'उड़ता तीर' फिल्म में नजर आ रही हैं। एक्टर के घर दिवाली पार्टी में सारा भी हरे रंग का सूट पहनकर पहुंचीं। मनीष मल्होत्रा भी पार्टी में दिखे।
अपने घर आयोजित दिवाली पार्टी में आयुष्मान ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। उनकी पत्नी ताहिरा ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखीं। गुनीत मोंगा ने भी इस पार्टी में शिरकत की।
नामी निर्माता व निर्देशक भूषण कुमार ने भी दिवाली पार्टी अटेंड की। उनके अलावा कई अन्य दिग्गज भी इस सितारों से जड़ी पार्टी का हिस्सा बने।
शिल्पा शेट्टी और भूमि ने लूटी लाइमलाइट
इस पार्टी में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ पहुंचीं। शिल्पा शेट्टी ने अपने लुक से लाइमलाइट लूट ली। वे गोल्डन और ऑफ व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। वहीं, भूमि पेडनेकर पारंपरिक लुक में गजब ढाती दिखीं।
रौनक और रोशनी से भरा आयुष्मान का घर
दिवाली की पार्टी में आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना ने जमकर मस्ती की। दोनों भाइयों ने साथ में तस्वीरें क्लिक कराईं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेता ने पार्टी के मौके पर पूरे घर में रोशनी से सजावट करवाई है।
पत्रलेखा और राजकुमार राव भी पहुंचे
अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति ने दिवाली पार्टी की कुछ इनसाइड फोटोज साझा की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि सितारों ने खूब मस्ती की। राजकुमार राव, पत्रलेखा और अभिषेक बनर्जी ने भी पार्टी में हिस्सा लिया।