फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Doosri Baar Movies latest Collection earning

बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन कहां लगा 'उड़ता तीर'? 'जेलर 2' की धांसू कमाई जारी, जानें 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल

Sat, 24 Oct 2026 07:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 24 Oct 2026 07:53 PM IST
सार

  • सिनेमाघरों में इन दिनों खूब रौनक है। कई चर्चित सितारों की फिल्में लगी हुई हैं।
  • एक तरफ साउथ सुपरस्टार रनजीकांत की 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है।
  • वहीं, बीते दिन 'उड़ता तीर' मैदान में है। इसके अलावा 'प्रहार' और 'नई नवेली' जैसी फिल्में भी लगी हुई हैं।

विज्ञापन
Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Doosri Baar Movies latest Collection earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली का त्योहार नजदीक है। हर तरफ रोशनी बिखरी है। सिनेमाघर भी फिल्मों से गुलजार हैं। वीकएंड पर चहल-पहल भी कुछ बढ़ गई है। दर्शकों के लिए एक्शन से लेकर हॉरर कॉमेडी तक कई फिल्मों के विकल्प हैं। जानिए आज शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की?

विज्ञापन
Trending Videos

Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Doosri Baar Movies latest Collection earning
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'जेलर 2' की धमक बरकरार
रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर 2' सिनेमाघरों में 15 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। पहले ही दिन इसने बंपर ओपनिंग लेते हुए अर्धशतक ठोक दिया था। यह फिल्म 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है और 400 करोड़ी बनने की तरफ इसकी दौड़ जारी है।

  • आज शनिवार को दसवें दिन फिल्म की कमाई 14.36 करोड़ रुपये हो चुकी है। रात दस बजे अंतिम परिणाम आने तक इनमें और इजाफा होगा।
  • कल शुक्रवार को नौवें दिन इस फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 363.21 करोड़ रुपये हो गया है।
  • जेलर 2 वर्ल्डवाइड भी खूब नोट छाप रही है। दुनियाभर में इसने 628.05 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Doosri Baar Movies latest Collection earning
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब

'उड़ता तीर' ने दूसरे दिन कितने कमाए?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'उड़ता तीर' कल शुक्रवार को थिएटर्स में सजी थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर ठंडी शुरुआत की। कल पहले दिन फिल्म की कमाई 4.10 करोड़ रुपये रही। आज शनिवार को दूसरे दिन इसने 4.47 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दो दिनों में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 8.57 करोड़ रुपये हो गया है।

 

विज्ञापन

Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Doosri Baar Movies latest Collection earning
यामी गौतम की 'नई नवेली' - फोटो : वीडियो ग्रैब

'नई नवेली' का जादू हुआ फीका
यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'नई नवेली' का जादू दर्शकों पर नहीं चला है। इसका कलेक्शन अब लाखों में सिमट चुका है। कल आठवें दिन इस फिल्म ने 60 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, आज खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने नौवें दिन 75 लाख रुपये कमाए हैं। कल की तुलना में कमाई में मामूली इजाफा हुआ है। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 23.50 करोड़ रुपये हो गया है।

Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Doosri Baar Movies latest Collection earning
प्रहार फिल्म - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार का 'प्रहार' कैसा?
राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'प्रहार' यामी की फिल्म 'नई नवेली' के साथ रिलीज हुई थी। इसकी कहानी को काफी सराहा जा रहा है। मगर, कमाई के मामले में यह खास नहीं कर पा रही। कल आठवें दिन फिल्म ने 60 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, आज शनिवार को नौवें दिन का कलेक्शन 80 लाख रुपये है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 18.55 करोड़ रुपये हो चुका है।

Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Doosri Baar Movies latest Collection earning
पहला प्यार दूसरी बार - फोटो : सोशल मीडिया

'पहला प्यार दूसरी बार' रही बेदम 
अनुज सैनी निर्देशित यह फिल्म कल 23 अक्तूबर को रिलीज हुई है। इसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लुथरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और कलेक्शन सिर्फ 50 लाख रुपये जुटाया। आज शनिवार को भी कोई खास अंतर नहीं आया है। इस फिल्म ने दूसरे दिन 51 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1.01 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed