फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Eviction Mary Kom Evicted From The Show Rohit Shetty Scold Aasif Khan

बिग बॉस 20: अमन गांधी के बाद इस प्रतियोगी का हुआ घर से पत्ता साफ, रोहित शेट्टी ने लगाई आसिफ खान की क्लास

Sat, 24 Oct 2026 05:37 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 24 Oct 2026 05:37 PM IST
सार

  • 'बिग बॉस 20' से इस हफ्ते कोई एक कंटेस्टेंट बाहर होने वाला है।
  • इसके अलावा इस बार रोहित शेट्टी शो होस्ट करते हुए नजर आएंगे।
  • शो के एक प्रोमो में वह आसिफ खान की क्लास लगाते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Eviction Mary Kom Evicted From The Show Rohit Shetty Scold Aasif Khan
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस हफ्ते रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का वीकेंड का वार बेहद खास होने वाला है। दरअसल, इस वीक सलमान खान की जगह निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने शो की कमान संभाली है। सोशल मीडिया पर शो के कई प्रोमो भी सामने आए हैं, जिनमें वह घर के सदस्यों की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही इस हफ्ते एक और कंटेस्टेंट शो को अलविदा कह देगा। आइए जानते हैं कि कौन है वो प्रतियोगी जिसका यह आखिरी वीकेंड का वार हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 20 Eviction Mary Kom Evicted From The Show Rohit Shetty Scold Aasif Khan
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने लगाई आसिफ की क्लास
शो के एक प्रोमो में देखने को मिला कि होस्ट रोहित शेट्टी ने आते ही आसिफ खान की क्लास लगा दी। उन्होंने कंटेस्टेंट से पूछा कि काजी के साथ क्या हुआ इस हफ्ते। इस पर आसिफ ने कहा, 'ये (काजी) बहुत ही असंवेदनशील बातें करते हैं कई बार और ये बोल देते हैं कि मेरा इंटेंशन वो नहीं था।'

इसके बाद रोहित ने आसिफ को रियलिटी चेक देते हुए कहा, 'जिस तरह से आप आते हो न, बता तू... बता तू वो आपने उसे (काजी) लगभग सिर में मार दिया था। ऐसा लग रहा है कि आप किसी तरह इसे प्रोवोक कर रहे हो कि इसका हाथ उठ जाए और ये बाहर हो जाए।'

फिर आसिफ ने कहा कि जब ये बात करते हैं, तो इनके मुंह से थूक निकलता है। फिर रोहित ने कहा कि अगर मुंह के इतने पास आकर मैं भी आपसे लडूंगा, तो मेरा भी थूक निकलेगा। फिर आसिफ ने कहा कि इन्होंने गालियां बोलना शुरू की बिना बात के। इस पर रोहित ने कहा कि आप लोगों गालियां दे सकते हो? काजी ने गालियां देना शुरू कर दिया, तो यह यूनिक चीज हो गई। क्या बात कर रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Eviction Mary Kom Evicted From The Show Rohit Shetty Scold Aasif Khan
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
किसकी जाएगी लाइफलाइन?
वहीं, शो के दूसरे प्रोमो में देखने को मिला कि इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं, उसमें गुल्लू, मैरी, उदिति, अरिश्फा, मनीष, आम्रपाली और लव का नाम शामिल है। इसके बाद रोहित ने कहा कि कल तक का इंतजार नहीं करेंगे, आज ही दो लाइफलाइन जाएंगी। जिसकी दो है लाइफलाइन उसकी एक जाएगी और जिसकी एक है वो शो से बाहर जाएगा।

कौन हुआ इस हफ्ते शो से बाहर?
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, इस हफ्ते मैरी कॉम घर से बेघर हो गई हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते अमन गांधी शो से बाहर हुए थे और उस समय भी मैरी बॉटम थ्री में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed