वायरल वीडियो: स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू, दोहराया 'डीडीएलजे' का डायलॉग; पुराने दिन किए याद
- स्लोवाक राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन पर बॉलीवुड फिल्म का खुमार चढ़ा है।
- उन्होंने शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का डायलॉग दोहराया है।
- उन्होंने कहा कि फिल्म में कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विस्तार
राजदूत मैक्सियन ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह कार चलाते हुए फिल्म का मशहूर डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं 'बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा।' यह डायलॉग फिल्म में शाहरुख खान के किरदार 'राज' ने बोला था, जो काफी मशहूर हुआ था।
वीडियो के साथ राजदूत ने भारत में बिताए अपने समय को याद किया और फिल्म के बारे में बात की। इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताते हुए मैक्सियन ने लिखा, 'एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म जो मुझे भारत में बिताए अपने समय की याद दिलाती है! 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995) भारतीय सिनेमा के दिग्गजों शाहरुख खान और काजोल की एक सदाबहार रोमांटिक बॉलीवुड क्लासिक है। इसमें कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।'
वायरल वीडियो: सैफ ने बजाया तगड़ा गिटार; करीना बोलीं- सबसे कूल पति, छोटे नवाब के जवाब ने खींचा फैंस का ध्यान
- 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख खान और काजोल ने राज और सिमरन की भूमिका निभाई थी।
- इनकी प्रेम कहानी यूरोप की एक यात्रा के दौरान शुरू होती है।
- आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सबसे खास बात यह थी कि इसमें रोमांस, कॉमेडी, पारिवारिक भावनाएं और बेहतरीन संगीत का मेल था।
- शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया जीता था।
- अपने मशहूर डायलॉग से लेकर सदाबहार गानों तक, इस फिल्म का जादू आज भी बरकरार है।
- मुंबई के मराठा मंदिर में इसका लंबे समय से लगातार दिखाया जाना इस बात का सबूत है कि कुछ प्रेम कहानियां कभी पुरानी नहीं होतीं।
🎬❤️ An unforgettable Blockbuster that brings back memories of my years in 🇮🇳! Dilwale Dulhania Le Jayenge (1995) remains a timeless romantic Bollywood classic with 🇮🇳 cinema legends @iamsrk and @itsKajolD and unfofgettable saying... 🇮🇳✨
— Robert Maxian, Slovak Ambassador to India (@RobertMaxian) October 24, 2026
#DDLJ #Kajol #Bollywood @AnupamPKher https://t.co/ZWgikM8gKR