सैफ अली खान: करीना कपूर ने अभिनेता को बताया 'सबसे कूल पति', छोटे नवाब के जवाब ने खींचा फैंस का ध्यान
- Saif Ali Khan: हाल ही में सैफ अली खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है।
- यहां उन्होंने म्यूजिक बजाते हुए अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया है।
- इस पर उनकी पत्नी करीना कपूर से उनकी बातचीत ने फैंस का ध्यान खींचा है।
विस्तार
नीले कुर्ते और सफेद पजामे में सैफ एक पीला इलेक्ट्रिक गिटार बजाते दिखे, जबकि उनके साथ कुछ दूसरे संगीतकार ड्रम और दूसरे वाद्ययंत्र बजा रहे थे। सैफ ने अपनी बालकनी में एक शानदार जैमिंग स्पेस तैयार किया, जहां एम्पलीफायर और संगीत के अन्य उपकरण मौजूद थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रिदम तो मिल गई, पर टेम्पो भटक गया, फिर भी बहुत मजा आया।'
इस वीडियो में सैफ का संगीत के प्रति लगाव तो दिखा ही, मगर कमेंट सेक्शन में उनकी पत्नी करीना कपूर के साथ हुई एक प्यारी सी बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। करीना ने कमेंट किया, 'दुनिया में सबसे कूल पति किसका है? क्या मैं कह सकती हूं कि मेरा?' इस पर सैफ ने बड़े मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'प्लीज नजर मत लगाना!' सैफ अली खान के इस जवाब को 7 हजार से ज्यादा फैंस ने लाइक किया है।
इससे पहले भी सैफ की एक बात ने फैंस का ध्यान खींचा था। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में करीना ने बताया कि सैफ को उन्हें प्रपोज करने के लिए एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार कोशिश करनी पड़ी। तब जाकर उन्होंने 'हां' कहा। करीना ने बताया, 'उन्होंने मुझे मुंबई में प्रपोज किया, फिर ग्रीस में और उसके बाद पेरिस में। तब जाकर मैंने 'हां' कहा।' इस पर सैफ ने मजाक करते हुए कहा, 'अगर तुमने मुंबई में ही 'हां' कह दिया होता, तो मेरे काफी पैसे बच जाते!'
- सैफ अली खान और करीना कपूर ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2012 में शादी कर ली थी।
- इस कपल के दो बेटे हैं- तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान।
- इसके अलावा अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ अपनी पहली शादी से सैफ के दो बड़े बच्चे भी हैं।
- एक बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और दूसरा अभिनेता इब्राहिम अली खान।