फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: पहले दिन कैसी हुई 'उड़ता तीर' और 'तू है मेरी किरण' की शुरुआत? 'जेलर 2' का कायम है जलवा

Sat, 24 Oct 2026 08:47 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 24 Oct 2026 08:47 AM IST
सार

  • Box Office Collection: 23 अक्तूबर को कई फिल्में रिलीज हुईं हैं। 
  • इनमें  'उड़ता तीर',  'तू है मेरी किरण',  'तुम मेरे हो' और 'पहला प्यार दूसरी बार' शामिल हैं।
  • बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में तो पहले दिन एक करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई हैं। 

विज्ञापन
Udta teer and Tu hai meri kiran box office collection know total eaning jailer 2
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में 23 अक्तूबर को कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर',  सोनाक्षी सिन्हा की 'तू है मेरी किरण',  'तुम मेरे हो' और 'पहला प्यार दूसरी बार' शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को सबसे ज्यादा 'जेलर 2' ने कमाई की है। जानिए नई फिल्मों के आगे 'प्रहार' और 'नई नवेली' ने कितना कमाया है?
Trending Videos
Udta teer and Tu hai meri kiran box office collection know total eaning jailer 2
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' की धीमी शुरुआत 
  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'उड़ता तीर' 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में सज गई। 
  • यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। आयुष्मान की इस फिल्म का जिस तरह क्रेज था और जिस हिसाब से इसका प्रमोशन किया जा रहा था, फिल्म उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है। 
  • पहले दिन इसने 4.10 करोड़ की कमाई की है।
  • यही इसका कुल कलेक्शन भी है।
Udta teer and Tu hai meri kiran box office collection know total eaning jailer 2
फिल्म 'तू है मेरी किरण' - फोटो : सोशल मीडिया
'तू है मेरी किरण' का कलेक्शन
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ भी 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में सज गई। इस फिल्म के साथ सोनाक्षी ने काफी समय बाद बड़े परदे पर वापसी की है। हालांकि बड़े परदे पर वापसी के बाद उनकी फिल्म के लिए पहला दिन भी कुछ खास साबित नहीं हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘तू है मेरी किरण’ ने पहले दिन करीब 25 लाख से 50 लाख के बीच कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Udta teer and Tu hai meri kiran box office collection know total eaning jailer 2
फिल्म तुम मेरे हो - फोटो : इंस्टाग्राम @guruchoudhary
'तुम मेरे हो'
  • अभिनेता गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म 'तुम मेरे हो' 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।
  • यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आशीष पांडा ने किया है।
  • फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी खराब रही है।
  • फिल्म ने पहले दिन करीब 18 लाख की कमाई की है। 
विज्ञापन
Udta teer and Tu hai meri kiran box office collection know total eaning jailer 2
पहला प्यार दूसरी बार - फोटो : सोशल मीडिया
'पहला प्यार दूसरी बार'
फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है। इसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लुथरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। पहले दिन इसने महज 50 लाख रुपये की कमाई की है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed