फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Parivarik Manuranjan Teaser Out: Pankaj Tripathi Aditi Rao Hydari Sony LIV Movie

पारिवारिक मनुरंजन टीजर: अदिति राव हैदरी के साथ रोमांस करते दिखे पंकज त्रिपाठी, जानिए कहां देख पाएंगे फिल्म?

Fri, 23 Oct 2026 06:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Oct 2026 06:33 PM IST
सार

  • अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी आगामी फिल्म 'पारिवारिक मनुरंजन' को लेकर सुर्खियों में हैं।
  • आज शुक्रवार को इस फिल्म का टीजर जारी किया गया है। इसमें अदिति राव हैदरी भी हैं।
  • यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन
Parivarik Manuranjan Teaser Out: Pankaj Tripathi Aditi Rao Hydari Sony LIV Movie
पारिवारिक मनुरंजन टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी अभिनीत फिल्म 'पारिवारिक मनुरंजन' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जैसा कि नाम से भी स्पष्ट है, फिल्म की कहानी पारिवारिक और सामाजिक ताने-बाने के आसपास घूमती है। टीजर काफी मजेदार है। इसमें कॉमेडी के छीटों के साथ गंभीर विषय दिखाया है। इसमें पारिवारिक ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस का तड़का है।

विज्ञापन
Trending Videos

Parivarik Manuranjan Teaser Out: Pankaj Tripathi Aditi Rao Hydari Sony LIV Movie
पारिवारिक मनुरंजन टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब

कहां रिलीज होगी फिल्म?
यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल तो टीजर सामने आया है और यह काफी दिलचस्प है। आमतौर पर गंभीर भूमिकाएं निभाने वाले पंकज त्रिपाठी का किरदार यहां दर्शकों को हंसाएगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)


विज्ञापन
विज्ञापन

Parivarik Manuranjan Teaser Out: Pankaj Tripathi Aditi Rao Hydari Sony LIV Movie
पारिवारिक मनुरंजन टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब

पंकज त्रिपाठी और अदिति की जमेगी जोड़ी
इस फिल्म के जरिए अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी को पहली बार साथ देखा जा रहा है। टीजर में हेलेन (अदिति राव हैदरी)  रंजन दुबे (पंकज त्रिपाठी) के घर का दरवाजा खटखटाती हैं। वे दरवाजा खोलते हैं तो बताती हैं कि वे दिल्ली से आई हैं। पूछती हैं, 'आपकी जरूरत थी प्रापर्टी मैनेजर और हाउसकीपर की? तो उसी के लिए आपकी सेवा में आई हूं'।

विज्ञापन

क्या रंजन दुबे और हेलेन के बीच होगा प्यार?
घर के अंदर दाखिल होने के बाद वे कहती हैं कि इतना बड़ा घर है, इसमें काफी काम होगा। आपके घर में कितने सदस्य हैं? पूछताछ में पता चलता है कि रंजन दुबे अकेले ही इतने बड़े घर में रहते हैं। उनका विवाह नहीं हुआ है। यह सुन हेलेन हैरान हो जाती हैं। फिर यहीं से हेलेन और रंजन दुबे के बीच करीबी बढ़ती है। साथ घूमना-फिरना शुरू होता है। दोनों की करीबी क्या मोड़ लेंगी, यह फिल्म देखकर ही पता चलेगा। मगर, उम्मीद जताई जा सकती है कि यह फिल्म मजेदार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed