फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol Suryaa Teaser Row IMA And AIIMS Doctors Condemn Violence Against Medical Professionals

सूर्या: सनी देओल की अगली फिल्म पर बढ़ा बवाल, IMA और AIIMS के डॉक्टरों ने जताई नाराजगी; CBFC से की ये अपील

Fri, 23 Oct 2026 05:49 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 23 Oct 2026 05:49 PM IST
सार

  • सनी देओल की आने वाली फिल्म 'सूर्या' विवादों में घिर गई है। 
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने टीजर की कड़ी आलोचना की है। 
  • उनका आरोप है कि फिल्म में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को सही ठहराने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
Sunny Deol Suryaa Teaser Row IMA And AIIMS Doctors Condemn Violence Against Medical Professionals
सनी देओल की फिल्म सूर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

19 अक्तूबर को सनी देओल के जन्मदिन के मौके पर उनकी अगली फिल्म 'सूर्या- अंत से आरंभ तक' का टीजर रिलीज किया गया था। रिलीज के कुछ ही दिनों बाद ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने ने इसपर सवाल खड़े किए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


IMA ने लगाए ये आरोप 
IMA के वित्त सचिव डॉ. पीयूष जैन ने कहा कि हर दिन हजारों डॉक्टर मुश्किल परिस्थितियों में भी पूरी लगन, समर्पण और त्याग के साथ लोगों की सेवा करते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ गलत काम करने के सबूत मिलते हैं, तो उसकी जांच होनी चाहिए और कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। लेकिन कुछ लोगों की गलतियों के लिए पूरे पेशे को बदनाम करना सही नहीं है।
विज्ञापन


डॉ. जैन ने यह भी कहा, 'डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। इससे डॉक्टर और मरीज के बीच भरोसे का रिश्ता कमजोर होने का खतरा है। डॉक्टरों को बदनाम करना बंद कीजिए। उन लोगों की सुरक्षा कीजिए, जो दूसरों की जान बचाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Sunny Deol Suryaa Teaser Row IMA And AIIMS Doctors Condemn Violence Against Medical Professionals
सनी देओल की फिल्म सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
AIIMS के डॉक्टरों ने क्या आरोप लगाए?
दिल्ली एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने भी फिल्म के टीजर की आलोचना की है। संगठन का आरोप है कि टीजर में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट को दिखाया गया है और इस तरह की हिंसा को बढ़ावा मिलता है।

एसोसिएशन के मुताबिक, टीजर में फिल्म का मुख्य किरदार अस्पताल के अंदर मेडिकल स्टाफ के साथ गंभीर शारीरिक हिंसा और मारपीट करता नजर आता है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि टीजर के डायलॉग इस तरह की घटनाओं को सही ठहराते हैं और उनका समर्थन करते हैं।

RDA ने कहा कि सिनेमा लोगों की सोच और सामाजिक व्यवहार पर गहरा असर डालता है। ऐसे में डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट और कानून अपने हाथ में लेने जैसी घटनाओं को सामान्य या सही दिखाना समाज को गलत संदेश दे सकता है।

संगठन ने कहा कि इस तरह के सनसनीखेज दृश्य लोगों को गुमराह कर सकते हैं और देशभर में स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ पहले से हो रही हिंसा को और बढ़ा सकते हैं।

एसोसिएशन ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और फिल्म निर्माताओं से इस मामले पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है। साथ ही, यह सुनिश्चित करने की मांग की है कि फिल्म की सामग्री मेडिकल पेशे से जुड़े लोगों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा न दे और न ही उसे सही ठहराए।

Sunny Deol Suryaa Teaser Row IMA And AIIMS Doctors Condemn Violence Against Medical Professionals
सनी देओल की फिल्म सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
गुजरात IMA ने भी की फिल्म की समीक्षा की मांग
इस मामले में IMA की गुजरात शाखा ने भी केंद्र सरकार और CBFC से फिल्म की पूरी सामग्री की समीक्षा करने की मांग की है। इसमें फिल्म के डायलॉग, डॉक्टरों और अस्पतालों को दिखाने वाले दृश्य और प्रचार सामग्री शामिल हैं। यह मांग फिल्म की 20 नवंबर को होने वाली रिलीज से पहले की गई है।

ये भी पढ़ें- दलेर मेहंदी: 'क्या मंत्री को ऐसे बात करनी चाहिए?' सिंगर के अपमान पर भड़के मीका सिंह, की माफी मांगने की अपील

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को भेजे गए पत्र में संगठन ने स्पष्ट किया कि उसे मेडिकल लापरवाही की वास्तविक घटनाओं को दिखाने पर आपत्ति नहीं है। उसकी चिंता इस बात को लेकर है कि फिल्म में पक्षपातपूर्ण तरीके से पूरे मेडिकल पेशे को गलत रूप में पेश किया जा सकता है।

Sunny Deol Suryaa Teaser Row IMA And AIIMS Doctors Condemn Violence Against Medical Professionals
सनी देओल की फिल्म सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol

कब रिलीज होने वाली है फिल्म?  

  • फिल्म का निर्देशन एम. पद्मकुमार ने किया है। 
  • फिल्म की कास्ट में सनी देओल के अलावा रवि किशन, प्रज्ञा जयसवाल, तनुश्री चक्रवर्ती, मनीष वाधवा, टीनू आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 
  • इसके साथ ही वीरती वाघानी, जिशु सेनगुप्ता, खालिद सिद्दीकी, अनूप त्रिवेदी और रोहित तिवारी भी फिल्म में नजर आएंगे। 
  • फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है। 
देखें टीजर-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed