फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Sells Over 1.47 Lakh Tickets Earns 8.27 Crore

रामायण: एडवांस बुकिंग में बिके लाखों टिकट; की करोड़ों की कमाई; क्या 70 करोड़ की ओपनिंग कर पाएगी फिल्म?

Fri, 23 Oct 2026 07:24 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 23 Oct 2026 07:24 PM IST
सार

  • निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' रिलीज से पहले ही चर्चा में है। 
  • फिल्म एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई कर रही है। 
  • जानिए फिल्म ने रिलीज से पहले कितनी कमाई कर ली है। 

विज्ञापन
Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Sells Over 1.47 Lakh Tickets Earns 8.27 Crore
रामायण फिल्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। फिल्म एडवांस बुकिंग में भी जमकर कमाई कर रही है। जानिए फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है। 
विज्ञापन

 
एडवांस बुकिंग में बिके 1.47 लाख से ज्यादा टिकट
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 23 अक्तूबर 2026 को सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक फिल्म के 3,964 शोज के लिए 1.47 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे। फिल्म की एडवांस बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


अब तक फिल्म ने ब्लॉक सीटों को मिलाकर 8.27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाकर कमाई का आंकड़ा 6.25 करोड़ रुपये है।  
Trending Videos

Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Sells Over 1.47 Lakh Tickets Earns 8.27 Crore
'रामायण' - फोटो : इंस्टाग्राम@tseries.official
शोज की संख्या बढ़ी, टिकटों की बिक्री में भी उछाल
फिल्म के शोज की संख्या में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, ब्लॉक सीटों को मिलाकर कुल टिकट बुकिंग में 58 फीसदी का उछाल आया है। इसका असर हर शो में बिकने वाले टिकटों की औसत संख्या पर भी पड़ा है। पहले हर शो के लिए औसतन 26 टिकट बिक रहे थे, जो अब बढ़कर 37 हो गए हैं।

हालांकि, अभी तक किसी भी ट्रैक किए गए शो के सभी टिकट पूरी तरह नहीं बिके हैं। इसका मतलब है कि दर्शकों के लिए अभी भी टिकट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Sells Over 1.47 Lakh Tickets Earns 8.27 Crore
'रामायण' - फोटो : यूट्यूब @WorldOfRamayana
मल्टीप्लेक्स और प्रीमियम स्क्रीन पर बढ़ी दिलचस्पी
गुरुवार रात तक पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपोलिस जैसी बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन में फिल्म के 50 हजार से ज्यादा एडवांस टिकट बिक चुके थे। शुरुआती दिलचस्पी खास तौर पर आईमैक्स और 4DX जैसी प्रीमियम स्क्रीन पर देखने को मिल रही है। वहीं, सामान्य मल्टीप्लेक्स स्क्रीन पर बुकिंग में अभी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।

ट्रेड से जुड़े अनुमानों के मुताबिक, अगर फिल्म रिलीज के दिन तक देश की तीन बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन में 3.5 लाख एडवांस टिकट बेच लेती है, तो इसे दिवाली से पहले अच्छी शुरुआत माना जा सकता है। वहीं, 5 लाख टिकटों की बिक्री एक बड़ा टारगेट होगा।

फिल्म की रिलीज से पहले आखिरी सप्ताह यानी करीब 29 अक्तूबर से एडवांस बुकिंग में तेजी आने की उम्मीद है। इस दौरान सिनेमाघरों में शोज की संख्या बढ़ सकती है और देशभर में ज्यादा स्क्रीन उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन

Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Sells Over 1.47 Lakh Tickets Earns 8.27 Crore
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या 70 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है फिल्म?
ट्रेड जगत में फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर 70 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग का टारगेट चर्चा में है। हालांकि, इसे हासिल करना आसान नहीं होगा। 

इसके बावजूद, अगर फिल्म पहले दिन 60 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर लेती है, तो इसे एक मजबूत शुरुआत माना जा सकता है।  

इसके अलावा, 4 नवंबर को फिल्म के पेड प्रीव्यू भी रखे गए हैं। इनसे फिल्म को आधिकारिक रिलीज से पहले ही कमाई बढ़ाने का मौका मिल सकता है। अब देखना होगा कि रिलीज के करीब आते-आते फिल्म की एडवांस बुकिंग कितनी तेजी पकड़ती है और यह बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत करती है।

Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Sells Over 1.47 Lakh Tickets Earns 8.27 Crore
रामायण - फोटो : Youtube @worldoframayana
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।
  • वहीं, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।
  • इस फिल्म का निर्माण माल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है।
  • फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
  • इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
  • फिल्म को आईमैक्स समेत अन्य प्रीमियम फॉर्मेट में भी दिखाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे: क्या अक्षय कुमार के बेटे को डेट कर रहीं अभिनेत्री? आरव के साथ छुट्टियां बिताते देख चौंके फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed