{"_id":"6adc112932c211cf400a5dea","slug":"fauzi-teaser-released-on-prabhas-birthday-actor-in-a-patriotic-role-in-film-2026-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फौजी टीजर रिलीज: प्रभास की फिल्म की पहली झलक, हिटलर से लेकर बोस तक का जिक्र; किलर अंदाज में दिखे रिबेल स्टार","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
फौजी टीजर रिलीज: प्रभास की फिल्म की पहली झलक, हिटलर से लेकर बोस तक का जिक्र; किलर अंदाज में दिखे रिबेल स्टार
Sat, 24 Oct 2026 07:30 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:30 AM IST
सार
- Fauzi Teaser: प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' का टीजर रिलीज हो चुका है।
- यह फिल्म भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
- इसके निर्देशक हनु राघवपुडी हैं और इसका निर्माण 'मैथरी मूवी मेकर्स' ने किया है।
विज्ञापन
फौजी
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
देश के सबसे बड़े कलाकारों में शामिल प्रभास के जन्मदिन पर 'फौजी' के मेकर्स ने एक दमदार टीजर जारी किया है। टीजर में प्रभास एक निडर विद्रोही सैनिक के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित है। जानिए टीजर में क्या खास है।
विज्ञापन
Trending Videos
फौजी
- फोटो : यूट्यूब
'फौजी' के टीजर में क्या है?
फिल्म 'फौजी' के टीजर में हिटलर और सुभाष चंद्र बोस की झलक दिखी है। सुभाष चंद्र बोस, हिटलर से भारत के लिए मदद मांगते हैं। मगर हिटलर इंकार करते हैं। उनका तर्क है कि ब्रिटेन भारत पर दो दशकों से राज करे रहा है, इसलिए यह हारी हुई जंग है। मगर सुभाष चंद्र बोस भारत के लोगों की काबिलियत के बारे में बताते हैं। वह अपने एक फौजी की तारीफ करते हैं। इसके बाद फौजी के रूप में प्रभास की झलक दिखती है।

मधुर भंडारकर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर बनेगी फिल्म, कहानी को लेकर मेकर्स ने दी जानकारी; कब होगी शूटिंग?
विज्ञापन
विज्ञापन
फौजी
- फोटो : यूट्यूब
अलग अवतार में नजर आएंगे प्रभास
प्रभास भारत के सबसे बड़े 'पैन-इंडिया' सुपरस्टार्स में से एक हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी उनका जलवा रहता है। ब्लॉकबस्टर फिल्मों और रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ, उन्होंने पूरे देश में एक बड़ा फैन बेस बनाया है। अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और जबरदस्त लोकप्रियता के दम पर वे बड़े पर्दे पर छाए रहते हैं। अब यह सुपरस्टार अपनी अगली भव्य फिल्म, ऐतिहासिक ड्रामा 'फौजी' के लिए तैयार हैं, जिसमें वे एक बेहद आक्रामक और बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म?

- हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित 'फौजी' का निर्माण 'मैथरी मूवी मेकर्स' ने किया है।
- इसे 'टी-सीरीज फिल्म्स' की तरफ से प्रस्तुत किया जा रहा है।
- फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं।
- यह फिल्म 19 मार्च 2027 को दुनिया भर में रिलीज होगी।