फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay Leela Bhansali scolded Salman Khan for touching Aishwarya Rai in Hum Dil De Chuke Sanam

सलमान खान: ऐश्वर्या राय को छूने पर सुपरस्टार पर भड़के थे निर्देशक, अभिनेत्री ने सुनाया फिल्म के सेट का किस्सा

Fri, 23 Oct 2026 08:43 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 23 Oct 2026 08:43 AM IST
सार

  • सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में एक-साथ काम किया था।
  • इस फिल्म के सेट पर एक घटना हुई थी, जिसकी वजह से सलमान को डांट पड़ी थी।
  • अभिनेत्री ने बताया है कि दोनों की केमिस्ट्री की वजह से फिल्म को फायदा हुआ था।

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali scolded Salman Khan for touching Aishwarya Rai in Hum Dil De Chuke Sanam
सलमान खान, ऐश्वर्या राय - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। दोनों का रिश्ता भी चर्चा में रहा है। उन्हें लेकर अभिनेत्री स्मिता जयकर ने एक किस्सा साझा किया है। अभिनेत्री ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुई एक घटना को याद किया है। 
विज्ञापन


स्मिता जयकर ने बताया कि 'आंखों की गुस्ताखियां' गाने की शूटिंग के दौरान, जब सलमान खान ने ऐश्वर्या राय बच्चन का हाथ छुआ, तो भंसाली ने उन्हें डांट दिया था। 1999 की इस फिल्म में ऐश्वर्या की मां का किरदार निभाने वाली स्मिता ने बताया कि कैसे शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों के बीच रोमांस पनपा और आसपास मौजूद लोगों को इसका पता चल गया।
विज्ञापन
Trending Videos

Sanjay Leela Bhansali scolded Salman Khan for touching Aishwarya Rai in Hum Dil De Chuke Sanam
सलमान खान, ऐश्वर्या राय - फोटो : यूट्यूब
फिल्म को क्यों हुआ फायदा?
कहा जाता है कि 'हम दिल दे चुके सनम' में काम करने के दौरान सलमान और ऐश्वर्या को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और उनका रिश्ता फिल्म की रोमांटिक कहानी से जुड़ गया था। स्मिता के अनुसार, सेट पर दोनों का एक-दूसरे के प्रति लगाव साफ दिखता था, जिससे पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री और भी शानदार हो गई थी।

उस दौर के अपने रिश्ते को याद करते हुए, स्मिता ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा, 'उस समय उनका रिश्ता परवान चढ़ रहा था। वे दोनों प्यार में थे और बहुत अच्छे लग रहे थे। उस वक्त ऐश्वर्या बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। यह फिल्म के लिए फायदेमंद रहा। वह जादू पर्दे पर भी नजर आया।' 
विज्ञापन

Sanjay Leela Bhansali scolded Salman Khan for touching Aishwarya Rai in Hum Dil De Chuke Sanam
सलमान खान, ऐश्वर्या राय - फोटो : यूट्यूब
क्रू को क्यों करना पड़ा था इंतजार?
हालांकि उनके रोमांस की वजह से कभी-कभी क्रू के लोगों को उनका इंतजार करना पड़ता था। स्मिता ने बताया, 'बाकी क्रू के लोग शिकायत करते थे कि 'ये लोग कितनी देर से आते हैं! हमारी शिफ्ट सुबह 7 बजे शुरू होती है और हम यहां 10 बजे तक इंतजार करते रहते हैं, फिर भी ये लोग नहीं आते!' लेकिन मुझे हमेशा यही लगता था कि जब कोई प्यार में हो, तो आप कह ही क्या सकते हैं?'

उन्होंने आगे कहा, 'वे दोनों सुबह 11 बजे एक साथ आते थे, अपने आस-पास की दुनिया से बेखबर और इस बात से भी अनजान कि पूरा सेट उनका इंतजार कर रहा है। मगर जब आप प्यार में होते हैं, तो ऐसा ही होता है।'
विज्ञापन

Sanjay Leela Bhansali scolded Salman Khan for touching Aishwarya Rai in Hum Dil De Chuke Sanam
स्मिता जयकर - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने ऐश्वर्या को छुआ
स्मिता ने 'हम दिल दे चुके सनम' के रोमांटिक गाने 'आंखों की गुस्ताखियां' की शूटिंग का एक किस्सा भी बताया। स्मिता ने बताया, 'सलमान को आकर मेज के चारों ओर घूमना था, जबकि ऐश्वर्या वहीं खड़ी थीं। सलमान ने उनके हाथ को छू लिया, जो उन्हें नहीं करना चाहिए था। संजय ने उनसे पूछा, 'सलमान, तुमने उसे क्यों छुआ?'' स्मिता के मुताबिक यह तय की गई कोरियोग्राफी का हिस्सा नहीं था।

सलमान पर क्यों चिल्लाए संजय?
  • स्मिता का मानना है कि सलमान ने सीन के निर्देशों का पालन करने के बजाय ऐश्वर्या के लिए अपनी भावनाओं के चलते ऐसा किया था।
  • उन्होंने कहा, 'उनका बस मन किया कि वह ऐश्वर्या को छुएं। वे प्यार में थे, इसलिए उन्होंने उन्हें छू लिया, मगर सीन को इस तरह से नहीं किया जाना था। संजय उन पर चिल्लाए और पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। सीन के हिसाब से सलमान को बस वहां खड़े होकर ऐश्वर्या की तरफ देखना था।'
  • स्मिता ने आगे बताया कि इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग मुस्कुराने लगे और ऐश्वर्या शरमा गईं क्योंकि दोनों कलाकारों के बीच का प्यार क्रू के सामने जाहिर हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed