फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Doosra What Is The Film's Story Sourav Ganguly Raise Objections Personality Rights Delhi HC

सौरव गांगुली: क्यों फिल्म 'दूसरा' पर क्रिकेटर ने जताई आपत्ति? जानिए क्या है कहानी और पूरा विवाद

Fri, 23 Oct 2026 09:30 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 23 Oct 2026 09:30 AM IST
सार

  • फिल्म 'दूसरा' 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे लेकर विवाद चल रहा है।
  • सौरव गांगुली ने इसकी रिलीज रुकवाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया, जहां उन्हें निराशा हाथ लगी। 
  • आखिर इस फिल्म की कहानी क्या है।

विज्ञापन
Doosra What Is The Film's Story Sourav Ganguly Raise Objections Personality Rights Delhi HC
फिल्म 'दूसरा' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म 'दूसरा' आज सिनेमाघरों में आ रही है, लेकिन यह फिलहाल विवादों में बनी हुई है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इसकी रिलीज को रुकवाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था, जहां से उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
Trending Videos

Doosra What Is The Film's Story Sourav Ganguly Raise Objections Personality Rights Delhi HC
सौरव गांगुली - फोटो : X
आखिर क्यों अदालत पहुंचे सौरव गांगुली?
दरअसल, सौरव गांगुली और प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स एलएलपी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए आरोप लगाया था कि फिल्म ‘दूसरा’ में पूर्व भारतीय कप्तान की पहचान, लोकप्रियता और उनके क्रिकेट करियर से जुड़े ऐतिहासिक पलों का बिना अनुमति व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है।

विवाद की मुख्य वजह वर्ष 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर भारत की ऐतिहासिक नेटवेस्ट सीरीज जीत और उसके बाद सौरव गांगुली का बालकनी में शर्ट उतारकर जश्न मनाने वाला मशहूर दृश्य है।

गांगुली की तरफ से अदालत में दलील दी गई कि फिल्म के प्रचार में उनकी पहचान और क्रिकेट उपलब्धियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे उनके व्यक्तित्व और व्यावसायिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Doosra What Is The Film's Story Sourav Ganguly Raise Objections Personality Rights Delhi HC
अभिनय देव - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म ‘दूसरा’ की कहानी?
निर्देशक अभिनय देव की फिल्म 'दूसरा' में दो कहानियां देखने को मिलती है। पहली साल 1991 से 2001 के दौर और भारतीय क्रिकेट टीम के सफर पर आधारित है। इस फिल्म के क्लाइमेक्स में साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर हुई भारत की ऐतिहासिक नेटवेस्ट सीरीज की जीत दिखाई गई है। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी टी शर्ट उतारकर निडर होकर जश्न मनाया था। यह घटना फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभाती है।

दूसरी तरफ कहानी 'तारा' नाम की एक लड़की की है, जो एक रूढ़िवादी और पितृसत्तात्मक परिवार में पली-बढ़ी है। तारा बचपन से ही सौरव गांगुली को अपना आदर्श मानती है क्योंकि गांगुली भी अपने खेल में स्थापित परंपराओं और नियमों को चुनौती देते हैं। जब सौरव गांगुली लॉर्ड्स के मैदान पर निडर होकर जश्न मनाते हैं, तो यह पल टीवी पर देख रही तारा को भी समाज की बंदिशों, डर और पाबंदियों को पार करके सच बोलने और अपनी खुद की पहचान बनाने का साहस देता है।
विज्ञापन

Doosra What Is The Film's Story Sourav Ganguly Raise Objections Personality Rights Delhi HC
प्लबिता बोरठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'दूसरा' में किसने निभाया लीड रोल?
फिल्म में प्लाबिता बोरठाकुर, अंकुर विकल और समिधा गुरु लीड रोल में हैं। इसका निर्माण माशा सजदेह और रोहन सजदेह ने किया है, जबकि नीता शाह फिल्म की सह-निर्माता हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा एग्नेलो ओसविन डायस ने लिखी है और संगीत राम संपत ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed