फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Actor Diljit Dosanjh continued promoting his Delhi concert despite police denying permission

दिलजीत दोसांझ: क्या रद्द नहीं हुआ सिंगर का दिल्ली कॉन्सर्ट? अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कर रहे प्रमोशन

Fri, 23 Oct 2026 12:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Oct 2026 12:25 PM IST
सार

  • मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
  • इस शो को लेकर चर्चा है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से इसकी इजाजत नहीं मिली है।
  • सुरक्षा कारणों के चलते अनुमति नहीं दी गई है, मगर बावजूद इसके सिंगर इसका प्रमोशन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Singer Actor Diljit Dosanjh continued promoting his Delhi concert despite police denying permission
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

विस्तार

दिलजीत दोसांझ की गायिकी के फैंस दीवाने हैं। उनके कॉन्सर्ट के प्रति खूब क्रेज देखा जाता है और उन्हें सुनने के लिए अपार भीड़ उमड़ती है। इन दिनों दिलजीत अपने नई दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, जो 30 अक्तूबर के लिए प्रस्तावित है। मगर, इसे अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते कॉन्सर्ट की इजाजत नहीं दी है। दूसरी तरफ दिलजीत इस कॉन्सर्ट का प्रमोशन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

क्या रद्द नहीं हुआ दिलजीत का कॉन्सर्ट?
दिलजीत दोसांझ का यह कार्यक्रम नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना है। 30 अक्तूबर के लिए प्रस्तावित शो उनके ‘ऑरा इंडिया टूर’ का हिस्सा था। मगर, फिलहाल इसे मंजूरी नहीं मिली है। इस बीच जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिलजीत इसके प्रमोशन में जुटे हैं तो उनके फैंस भी कंफ्यूज हैं और पूछ रहे हैं कि क्या यह शो रद्द नहीं हुआ है?

विज्ञापन
विज्ञापन

Singer Actor Diljit Dosanjh continued promoting his Delhi concert despite police denying permission
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
दिलजीत दोसांझ ने कल गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'ऑरा इंडिया टूर। 30 अक्तूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम'। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'खासा जोर लगजू मिटाऊं वास्ते'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TEAM DOSANJH (@teamdiljitglobal)


विज्ञापन

Singer Actor Diljit Dosanjh continued promoting his Delhi concert despite police denying permission
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

नेटिजंस हैरान, पूछा- 'शो कैंसिल नहीं हुआ'?
दिलजीत दोसांझ के इस वीडियो पर नेटिजंस और उनके फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ यूजर्स कंफ्यूज हैं कि शो कैंसिल हो गया है तो प्रमोशन कैसा? फैंस खुश हैं और लिख रहे हैं, 'शो मस्ट गो ऑन'। एक यूजर ने लिखा है, 'यह शो तो होकर रहेगा'। वहीं, कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि दिल्ली पुलिस की तरफ से तो इजाजत नहीं मिली है, ऐसे में क्या यह शो होगा?





क्यों नहीं मिली है मंजूरी?

  • पुलिस के आदेश के मुताबिक, कॉन्सर्ट को मंजूरी नहीं देने के पीछे कई कारण बताए गए हैं। 
  • इनमें संभावित सुरक्षा खतरे से जुड़ी जानकारियां, त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारियां और कानून-व्यवस्था से जुड़ी अन्य चिंताएं शामिल हैं। 
  • पुलिस ने अपने पत्र में साफ किया कि कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
  • दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी नहीं मिलने पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने नाराजगी जताई है। 
  • उन्होंने इस फैसले को भारत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले कलाकारों को निशाना बनाया जा रहा है।
  • दिलजीत सोशल मीडिया पर दिल्ली कॉन्सर्ट को प्रमोट कर रहे हैं, लेकिन पुलिस के फैसले के बावजूद शो होगा या नहीं, इसकी कोई आधिकारिक सूचना 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed