फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Emotional At Singapore Film Festival During Talking About Career Weakest Moment

आमिर खान: सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में क्यों भावुक हुए अभिनेता? बयां किया जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द

Fri, 23 Oct 2026 11:55 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 23 Oct 2026 11:55 AM IST
सार

  • बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान हाल ही में सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने।
  • वहां उन्हें 'स्क्रीन आइकन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।
  • स्टेज पर एक्टर अपने करियर के मुश्किल दौर को याद करते हुए भावुक हो गए।

विज्ञापन
Aamir Khan Emotional At Singapore Film Festival During Talking About Career Weakest Moment
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी अभिनेता आमिर खान गुरुवार को सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। वहां एक्टर को प्रतिष्ठित 'स्क्रीन आइकन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें हांगकांग के मशहूर फिल्म निर्देशक पीटर चान हो-सुन ने दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आमिर ने सिंगापुर के कॉमेडियन ऋषि बुधरानी के साथ बातचीत में अपनी जिंदगी और फिल्मी करियर से जुड़े कई अनुभव साझा किए। बातचीत के दौरान अभिनेता अपने करियर के मुश्किल दौर को याद करते हुए भावुक हो गए। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
Trending Videos

Aamir Khan Emotional At Singapore Film Festival During Talking About Career Weakest Moment
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों भावुक हुए आमिर खान?
जब आमिर से उनके करियर के सबसे कमजोर पल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोरोना महामारी के समय को याद किया। आमिर ने कहा, 'जब मैं कोविड के दौरान घर पर बैठा था, तब मैं सोच रहा था कि मेरी जिंदगी के करीब 30 साल बीत चुके हैं।

एक साल, दो साल या पांच साल तक पागलों की तरह काम करना और अपने काम में पूरी तरह डूबे रहना ठीक है, लेकिन जब आप लगातार 30 साल तक ऐसा करते हैं, तो आपके रिश्ते पीछे छूट जाते हैं। आपके बच्चे बड़े हो जाते हैं और अब वे एडल्ट हो चुके हैं। उस समय मुझे एहसास हुआ कि मैंने जिंदगी में बहुत कुछ खो दिया है।'

यह बात कहते हुए आमिर कुछ देर के लिए रुक गए और मंच पर ही भावुक हो गए। उन्होंने दर्शकों से माफी मांगी और खुद को संभालने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

Aamir Khan Emotional At Singapore Film Festival During Talking About Career Weakest Moment
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान ने लिए ये फैसला
अपने आंसू पोंछते हुए आमिर ने बताया कि इस एहसास ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने फैसला किया कि अब वह अपने परिवार और करीबी दोस्तों को ज्यादा समय देंगे। आमिर ने कहा, 'मुझे खुशी है कि यह बात मुझे 56 साल की उम्र में समझ आ गई, न कि 86 साल की उम्र में। अगर तब समझ आती, तो कुछ भी बदलने के लिए बहुत देर हो चुकी होती।'
विज्ञापन

Aamir Khan Emotional At Singapore Film Festival During Talking About Career Weakest Moment
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान से हुई कौनसी गलती?
बातचीत के दौरान आमिर खान ने अपने करियर के शुरुआती मुश्किल दौर को भी याद किया। उन्होंने बताया कि साल 1988 में उनकी पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' बड़ी हिट साबित हुई थी। इस सफलता के बाद उन्होंने महज छह महीने में नौ फिल्में साइन कर ली थीं। हालांकि, जब इन फिल्मों की शूटिंग शुरू हुई, तब उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने बड़ी गलती कर दी है।

आमिर ने बताया कि उस समय वह घर आकर अपनी तत्कालीन पत्नी रीना के सामने रोया करते थे। इसके बाद उनकी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होने लगीं और लोग उन्हें 'वन फिल्म वंडर' कहने लगे। यानी ऐसा अभिनेता जिसकी सिर्फ एक फिल्म सफल हुई हो।

उस मुश्किल दौर को याद करते हुए आमिर ने कहा, 'उस समय मैं मानसिक और भावनात्मक रूप से ऐसा महसूस कर रहा था, जैसे दलदल में फंस गया हूं। मैं धीरे-धीरे उसमें डूब रहा था और जितना बाहर निकलने की कोशिश करता था, उतना ही गहराई में फंसता जा रहा था।'

Aamir Khan Emotional At Singapore Film Festival During Talking About Career Weakest Moment
लगान और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
स्क्रीन आइकन अवॉर्ड मिलने पर जताई खुशी
  • सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन आइकन अवॉर्ड मिलने पर आमिर ने आयोजकों का धन्यवाद किया।
  • उन्होंने कहा कि पीटर चान हो-सुन के हाथों यह सम्मान मिलना उनके लिए और भी खास है।
  • आमिर खान नौ साल पहले अपनी प्रोडक्शन फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के साथ इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे।
  • इस साल फेस्टिवल में उनकी फिल्म 'लगान' की 25वीं सालगिरह के मौके पर एक खास स्क्रीनिंग भी रखी गई है।
  • 'लगान' बतौर निर्माता आमिर खान की पहली फिल्म थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed