{"_id":"6adc665165fef8d51a0242ef","slug":"jay-bhanushali-support-ex-wife-mahhi-vij-after-bigg-boss-20-contestant-reveals-she-refused-take-alimony-2026-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जय भानुशाली: 'पैसा हमारे बीच कभी नहीं आया', एक्स वाइफ माही विज के समर्थन में आए अभिनेता, जानें क्या है मामला?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
जय भानुशाली: 'पैसा हमारे बीच कभी नहीं आया', एक्स वाइफ माही विज के समर्थन में आए अभिनेता, जानें क्या है मामला?
Sat, 24 Oct 2026 01:33 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:33 PM IST
सार
- हाल ही में 'बिग बॉस 20' में माही विज फूट फूटकर रोते हुए नजर आईं।
- अब माही के एक्स हसबैंड जय भानुशाली उनके समर्थन में आए हैं।
- बता दें कि यह कपल इसी साल अलग हो गया था।
विज्ञापन
माही विज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीवी अभिनेत्री माही विज इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। शो के हालिया एपिसोड में देखने को मिला था कि एक्ट्रेस अरिश्फा खान के साथ बहस के बाद फूट फूटकर रोते हुए नजर आती हैं। वह अपने साथी कंटेस्टेंट्स से बातचीत के दौरान एक सिंगल मदर होने की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए दिखाई दीं।
सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने जय भानुशाली के साथ अपने तलाक के बारे में भी बात की और उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने एलिमनी या मेंटेनेंस लेने से इनकार कर दिया था। माही ने बताया कि जज ने भी उन्हें अपने इस फैसले पर फिर से विचार करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने जय से एलिमनी नहीं ली, क्योंकि वह जानती हैं कि उन्होंने पैसे कितनी मुश्किल से कमाए। माही के इस इमोशनल ब्रेकडाउन पर अब जय भानुशाली ने भी रिएक्शन दिया है।

Trending Videos
जय भानुशाली और माही विज
- फोटो : एक्स
क्या बोले जय भानुशाली?
माही की टीम ने एक वीडियो शेयर किया, जिस पर कमेंट करते हुए जय भानुशाली ने लिखा, 'मजबूत बनो माही। हम दोनों जानते हैं कि मुश्किल समय में हम हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। पैसा हमारे बीच कभी नहीं आया और न ही कभी आएगा। तुम और तारा पूरी जिंदगी मेरी जिम्मेदारी रहोगे। शादी का रिश्ता खत्म होने से तुम दोनों के लिए मेरा प्यार और सम्मान कभी नहीं बदल सकता। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।'

जय भानुशाली-माही विज
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, माही ने कहा था, 'एक सिंगल मदर होने के नाते मैं जानती हूं कि मेरे दिन कैसे गुजरते हैं। जय मुझे बाहर जाने और अपनी जिंदगी जीने के लिए कहते हैं। वह कहते हैं कि मुझे सिर्फ तारा के लिए घर पर नहीं बैठे रहना चाहिए। मेरी पूरी जिंदगी मेरे बच्चे के आसपास ही घूमती है। मैंने कोई गुजारा भत्ता नहीं लिया और अपने बच्चे के भविष्य और उसकी सुरक्षा के लिए सब कुछ खुद संभाला।'
बातचीत के दौरान माही ने यह भी बताया कि उनके तलाक के मामले की सुनवाई कर रहे जज ने उनसे चार बार अपने फैसले पर दोबारा सोचने और आर्थिक मदद लेने के लिए कहा था। हालांकि, माही अपने फैसले पर कायम रहीं। उन्होंने कहा कि वह उस पैसे पर अपना हक नहीं जताना चाहती थीं, जिसे कमाने के लिए जय ने कड़ी मेहनत की है।
अभिनेत्री ने यह भी साफ किया कि उन्होंने गुजारा भत्ता लेने से इसलिए इनकार नहीं किया, क्योंकि जय उन्हें आर्थिक मदद नहीं देना चाहते थे। माही ने बताया कि जय हमेशा उनकी मदद करने के लिए तैयार रहे हैं और जरूरत पड़ने पर वह कभी भी उनसे मदद मांग सकती हैं।

रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे शो
वहीं, इस वीकेंड बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' एपिसोड को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। सलमान खान पहले से तय अपने कामों की वजह से इस बार एपिसोड का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। पिछले 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान ने घरवालों को बताया था कि उन्होंने आने वाले वीकेंड का एपिसोड होस्ट करने के लिए रोहित शेट्टी से अनुरोध किया है।