बिग बॉस 20: लव और स्काउट की ‘ब्लैंकेट मसाज’ पर भड़के रोहित शेट्टी, लगाई फटकार; कहा- यह सब अच्छा नहीं दिख रहा
- 'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार इस बार रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं।
- शो में वह कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे।
- हालिया प्रोमो में रोहित, लव और स्काउट पर भड़कते हुए दिखाई दिए।
विस्तार
बता दें कि दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन बताते हैं, लेकिन शो से उनके कुछ ऐसे क्लिप्स सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पहले सलमान खान ने भी दोनों को हिंट दिया था और अब रोहित ने तो लव और स्काउट को नेशनल टीवी पर फटकार लगाई है।
शो के प्रोमो में देखने को मिला कि होस्ट रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट से कहा, 'एक चीज जो बहुत गलत लग रही है। सलमान भाई ने हिंट देने की कोशिश की, लेकिन फिर वो रुक गए। जब आप लोग नजदीक आते हो... एक तरफ आप लेटे हो वो आपके पैर दबा रहा है। बाद में कंबल आ जाता है। कंबल के अंदर हाथ दब रहा है, जो बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा। स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और वो दबाना शुरू करता है, तब आप अजीब आवाज निकालते हो, वो ठीक नहीं लग रहा है। मैं क्या बोलना चाह रहा हूं, तुम समझ रहे हो न?'
इसके बाद स्काउट ने कहा कि जब माही बोलते हैं, तो मैं उनके भी दबाता हूं। फिर रोहित उन्हें टोकते हुए कहते हैं कि तुम समझो कहां गलत जा रहे हो और क्या गलत हो रहा है। जो बाहर दिख रहा है, लग रहा है वो मैं आपको बोल रहा हूं। साथ ही होस्ट लव से भी सवाल करते हैं कि स्काउट आपके लिए क्या है। इस पर लवप्रीत ने जवाब दिया भाई है सर।
स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
सोशल मीडिया पर चल रही कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में इस बार स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी भी दिखाई दे सकती हैं। काश्वी स्काउट और लव से सवाल करते हुए नजर आएंगी।