फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tara Sutaria Joins Aditya Roy Kapur Bhushan Kumar Milap Zaveri Musical Love Story

तारा सुतारिया: आदित्य रॉय संग रोमांस करेंगी अभिनेत्री, म्यूजिकल लव स्टोरी में बनी जोड़ी, जानें कब होगी रिलीज?

Sat, 24 Oct 2026 03:29 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 24 Oct 2026 03:29 PM IST
सार

  • आदित्य रॉय कपूर संग स्क्रीन शेयर करेंगी तारा सुतारिया
  • इंटेंस म्यूजिकल लव स्टोरी का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी करने वाले हैं।
  • वहीं, भूषण कुमार इस फिल्म के निर्माता होने वाले हैं।

विज्ञापन
Tara Sutaria Joins Aditya Roy Kapur Bhushan Kumar Milap Zaveri Musical Love Story
आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री तारा सुतारिया जल्द ही बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म निर्माता भूषण कुमार की आगामी इंटेंस म्यूजिकल लव स्टोरी में लीड रोल प्ले करते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन


इस फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी करेंगे। वहीं, शिव चानना को-प्रोड्यूसर के तौर पर फिल्म से जुड़े हैं। बता दें कि यह फिल्म प्यार, भावनाओं और संगीत से भरपूर होने वाली है। खास बात यह है कि दर्शकों को आदित्य और तारा की नई ऑनस्क्रीन जोड़ी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

Tara Sutaria Joins Aditya Roy Kapur Bhushan Kumar Milap Zaveri Musical Love Story
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@adityaroykapur
पहली बार साथ नजर आएंगे आदित्य और तारा
आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड में अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए खास पहचान रखते हैं। 'आशिकी 2' जैसी फिल्म में उनके अभिनय और रोमांटिक अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं तारा सुतारिया भी अपनी खूबसूरती, अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में दोनों को एक इंटेंस म्यूजिकल लव स्टोरी में साथ देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।
विज्ञापन

Tara Sutaria Joins Aditya Roy Kapur Bhushan Kumar Milap Zaveri Musical Love Story
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tarasutaria
टी-सीरीज के साथ तारा का तीसरा प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट में तारा 'मरजावां' के बाद भूषण कुमार और मिलाप मिलन जवेरी के साथ फिर से काम कर रही हैं । उन्होंने पहले भी टी-सीरीज के साथ 'एक विलेन रिटर्न्स' में काम किया था और अब यह बैनर के साथ उनका तीसरा काम है। एक रॉ और इमोशनल लव स्टोरी के सेंटर में, इस फिल्म का मकसद लड़ाई और हाई-स्टेक ड्रामा के बैकग्राउंड में रोमांस को दिखाना है।

कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म?
निर्माताओं की योजना के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू होगी और इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल फिल्म के आधिकारिक नाम और रिलीज डेट की घोषणा होना बाकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया की यह नई रोमांटिक जोड़ी बड़े पर्दे पर दर्शकों का दिल जीतने में कितनी सफल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed