फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hetal Yadav allegations On tanushree dutta Shares work experience claims her Behaviour Unprofessional on sets

हेतल यादव: अभिनेत्री ने तनुश्री दत्ता पर लगाया गंभीर आरोप, फिल्म 'अपार्टमेंट' में साथ काम करने पर क्या कहा?

Sat, 24 Oct 2026 05:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 24 Oct 2026 05:32 PM IST
सार

  • अभिनेत्री तनुश्री दत्ता अक्सर तमाम बातों पर मुखर होकर टिप्पणी करती नजर आती हैं। 
  • बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली तनुश्री पर हाल ही में कोरियोग्राफर-अभिनेत्री हेतल यादव ने टिप्पणी की है।
  • हेतल ने तनुश्री के व्यवहार को गैर-पेशवर बताया है। साथ ही उन्होंने 'अपार्टमेंट' फिल्म में उनके साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया।

विज्ञापन
Hetal Yadav allegations On tanushree dutta Shares work experience claims her Behaviour Unprofessional on sets
तनुश्री दत्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'चॉकलेट' और 'आशिक बनाया आपने' जैसी फिल्मों में काम करने वाली तनुश्री दत्ता अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर के साथ उनका विवाद काफी चर्चा में रहा था। तनुश्री ने नाना पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस बीच हाल ही में चर्चित अभिनेत्री और कोरियोग्राफर हेतल यादव ने तनुश्री पर टिप्पणी की है।

विज्ञापन
Trending Videos

कैसा रहा तनुश्री के साथ काम करने का अनुभव?
हेतल यादव ने आईएएनएस संग बातचीत में तनुश्री को गैर-पेशेवर बताया है। हेतल ने तनुश्री के साथ फिल्म 'अपार्टमेंट' में साथ काम करने का अनुभव शेयर किया और बताया कि उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। हेतल यादव का कहना है कि तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता के साथ काम करना काफी आसान था। मगर, तनुश्री के साथ काम करने का अनुभव कतई अच्छा नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hetal Yadav allegations On tanushree dutta Shares work experience claims her Behaviour Unprofessional on sets
हेतल यादव-तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

दावा किया- नखरे दिखाती थीं तनुश्री
हेतल के मुताबिक, उन्होंने फिल्म ‘अपार्टमेंट’ में तनुश्री के साथ तीन गानों पर काम किया। हेतल का आरोप है कि इस दौरान तनुश्री सेट पर ध्यान नहीं देती थीं। इतना ही नहीं, वे छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाया करती थीं। एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के समय भी उन्हें काफी दिक्कतें थीं। वे सेट पर टच न करने की बात कहकर नखरे दिखाती थीं। हेतल ने दावा किया कि तनुश्री के इस व्यवहार के चलते फिल्म के निर्माता और निर्देशक भी तंग आ गए थे।

विज्ञापन

बोलीं- '...तो इंडस्ट्री से गायब नहीं होतीं'
बता दें कि तनुश्री दत्ता ने कुछ वक्त पहले आरोप लगाया था कि इंडस्ट्री में उनसे कई प्रोजेक्ट छीनकर उनका करियर बर्बाद कर दिया गया। तनुश्री के इस आरोप पर रिएक्ट करते हुए हेतल ने कहा कि 'अगर तनुश्री अपने काम के प्रति ईमानदार होतीं, तो आज इंडस्ट्री से गायब नहीं होतीं'। हेतल ने गोविंदा का उदाहरण भी दिया और कहा कि कोई भी आपका पूरा करियर नहीं छीन सकता। कुछ प्रोजेक्ट्स हाथ से निकल सकते हैं। मगर, इंसान ईमानदार और काम का पक्का है तो काम कभी खत्म नहीं होता।

नाना पाटेकर और तनुश्री के विवाद पर क्या कहा?
हेतल से जब तनुश्री और नाना पाटेकर के विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस बारे में बोलने से इनकार कर दिया। हेतल ने कहा, 'मैं उस फिल्म का हिस्सा नहीं थी, लेकिन मैंने तनुश्री दत्ता के साथ एक फिल्म की थी। इसमें मैं एसोसिएट कोरियोग्राफर थी और एक रोल भी किया था। मुझे नहीं पता कि वह घटना क्या थी, क्या हुआ या क्या नहीं हुआ। जब मैंने देखा ही नहीं, तो मुझे उसके बारे में पता नहीं है। इसलिए मैं उस पर कुछ नहीं कह सकती'। देखना होगा कि हेतल की इन बातों पर तनुश्री क्या प्रतिक्रिया देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed