Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Invitation card released for the 30th 'Bhagwati Jagran' organized by the Rice Bran Dealers Association (Regd. 128) in Moga
{"_id":"6adc24765474e93bc3067b94","slug":"video-invitation-card-released-for-the-30th-bhagwati-jagran-organized-by-the-rice-bran-dealers-association-regd-128-in-moga-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन रजि. 128 के 30वें भगवती जागरण का निमंत्रण पत्र रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन रजि. 128 के 30वें भगवती जागरण का निमंत्रण पत्र रिलीज
मोगा की प्रसिद्ध धार्मिक एवं समाजसेवी संस्था राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन रजि. 128 की ओर से आयोजित किए जाने वाले 30वें भगवती जागरण का निमंत्रण पत्र स्थानीय कोटकपूरा रोड स्थित माता बगलामुखी मंदिर में एसोसिएशन के सदस्यों की मौजूदगी में रिलीज किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान नवीन सिंगला ने बताया कि संस्था की ओर से हर साल मां भगवती का जागरण करवाया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 30वां भगवती जागरण 14 नवंबर 2026 को करवाया जाएगा। जागरण में उत्तराखंड से बॉलीवुड गायक शेखर जायसवाल, होशियारपुर से संदीप सूद और जालंधर से रेखा शर्मा मां भगवती की महिमा का गुणगान करेंगे। प्रधान नवीन सिंगला ने बताया कि एसोसिएशन धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में भी लगातार योगदान दे रही है। संस्था की ओर से समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहायता की जाती है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद की जाती है।
उन्होंने बताया कि इस बार भगवती जागरण के अवसर पर 201 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की जाएंगी और 11 जरूरतमंद लोगों को ट्राईसाइकिलें दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के साथ मोगा के 55 परिवार जुड़े हुए हैं, जो मिलकर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ समाजसेवा के कार्यों में भी योगदान देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।