Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Minister Gurmeet Singh Khuddian laid the foundation stones for agricultural projects worth Rs 2.25 crore in Faridkot.
{"_id":"6adc8447788b7c934e046034","slug":"video-minister-gurmeet-singh-khuddian-laid-the-foundation-stones-for-agricultural-projects-worth-rs-225-crore-in-faridkot-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में 2.25 करोड़ की लागत वाली कृषि परियोजनाओं के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने रखे नींव पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में 2.25 करोड़ की लागत वाली कृषि परियोजनाओं के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने रखे नींव पत्थर
कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने शनिवार को फरीदकोट स्थित स्टेट एगमार्क लैब में आधुनिक किसान प्रशिक्षण हॉल का नींव पत्थर रखा। इसके साथ ही मिट्टी जांच प्रयोगशाला के नवीनीकरण और नए हॉल के निर्माण की आधारशिला भी रखी गई। इन परियोजनाओं पर करीब 2.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों, मिट्टी की सेहत और फसलों की गुणवत्ता संबंधी प्रशिक्षण किसानों के लिए लाभदायक साबित होगा। प्रशिक्षण हॉल में प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम और डिजिटल स्क्रीन जैसी सुविधाएं होंगी। यहां एक समय में 100 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। किसानों के साथ स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी कृषि संबंधी जानकारी दी जाएगी। खुड्डियां ने कहा कि मिट्टी की जांच से किसानों को जमीन में पोषक तत्वों की कमी और अधिकता का पता चलेगा। इससे वे जरूरत के अनुसार खादों का इस्तेमाल कर खेती की लागत घटा सकेंगे और जमीन की उपजाऊ शक्ति बनाए रख सकेंगे। प्रयोगशाला में सालाना करीब 10 हजार मिट्टी के नमूनों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग और मूल्यवर्धन को बढ़ावा देकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। इस मौके पर विधायक गुरदित्त सिंह सेखों, कृषि विभाग के निदेशक डॉ. गुरजीत सिंह बराड़ और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।