फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Kewal Singh Dhillon slams Congress in Ludhiana

ढिल्लों का कांग्रेस पर हमला: दिल्ली की रैली को लेकर उठाए सवाल, कहा- यह सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा

Sat, 24 Oct 2026 07:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 24 Oct 2026 07:16 PM IST
सार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस की दिल्ली में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली रैली को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा इस दिन दिल्ली में सिखों का नरसंहार हुआ था और कांग्रेस की ये रैली सिखों के जख्मों को कुरेदने जैसी है। 

विज्ञापन
Kewal Singh Dhillon slams Congress in Ludhiana
केवल सिंह ढिल्लों, पंजाब बीजेपी अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस पार्टी द्वारा एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने के फैसले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाली हरकत है। लुधियाना स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 1 नवंबर सिख समुदाय के लिए कोई सामान्य तारीख नहीं, बल्कि शोक का दिन है। 

विज्ञापन




1984 के दंगों को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला 
वर्ष 1984 में इसी दिन दिल्ली की गलियों में सिखों को चुन-चुनकर मारा गया, गुरुद्वारों को जलाया गया और घरों को उजाड़ दिया गया। दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों सिख मारे गए। कितनी माताओं ने अपने बेटे खोए और कितनी बहनें विधवा हुईं, इसका कोई हिसाब नहीं है। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस ने पहले दरबार साहिब पर हमला किया। श्री अकाल तख्त साहिब को ढहा दिया और फिर नवंबर 1984 में दिल्ली तथा देश के अन्य शहरों में सिखों का नरसंहार हुआ। इन जख्मों को बार-बार कुरेदने का काम भी कांग्रेस ने ही किया है। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलने में 40 साल लग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मोदी सरकार ने पीड़ितों को दिलाया न्याय: ढिल्लों 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पीड़ितों को न्याय दिलाया है। प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कांग्रेस के "वोट बचाओ, देश बचाओ" नारे पर तंज कसते हुए कहा, "जिस पार्टी पर 1984 में सिखों के नरसंहार का दाग है, वह लोकतंत्र बचाने की बात किस मुंह से करती है। 

ढिल्लों ने कहा कि सिख समुदाय के जख्मों को कुरेदने वाली कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को 1984 के नरसंहार तथा इस निंदनीय फैसले के लिए सिख संगत से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस स्पष्ट करे कि वह 1984 के आरोपियों और उनकी रक्षा करने वालों के साथ खड़ी है या पीड़ितों के साथ। ढिल्लों ने कहा, "सिख समुदाय न भूला है और न कभी भूलेगा। भाजपा हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी थी, खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed