फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two bike-borne individuals robbed a tempo driver of 40,000 rupees and fled

Ludhiana News: टेंपो चालक से दो बाइक सवार 40 हजार लूटकर भागे

Sat, 24 Oct 2026 10:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 24 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Two bike-borne individuals robbed a tempo driver of 40,000 rupees and fled
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी; पुलिस का दावा- पहचान हुई, जल्द गिरफ्तारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। थाना सुधार क्षेत्र में लूटपाट की लगातार वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को अब्बूवाल लिंक रोड पर एक टेंपो चालक से 40 हजार रुपये से अधिक की नकदी लूट ली गई।

सुधार निवासी हरबंस सिंह गांव अब्बूवाल से पेमेंट लेकर लौट रहे थे। बाइक सवार दो हथियारबंद लुटेरों ने उन्हें घेरकर हथियार दिखाकर नकदी छीन ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखाई दिए हैं। थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने आरोपियों की पहचान का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। पिछले एक महीने से सुधार बाजार और लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर लूटपाट की घटनाएं बढ़ी हैं। स्थानीय लोग पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed