फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Nagar Kirtan organized in Chandigarh on the occasion of the Parkash Parv of Guru Ramdas Ji

चंडीगढ़ में गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन

Sat, 24 Oct 2026 01:12 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:12 PM IST
Nagar Kirtan organized in Chandigarh on the occasion of the Parkash Parv of Guru Ramdas Ji
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा पातशाही दशमी से नगर कीर्तन शुरू हुआ। इसमें पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया शामिल हुए।  नगर कीर्तन का समापन सेक्टर-22 स्थित गुरुद्वारा साहिब में होगा। नगर कीर्तन का जगह जगह पर स्वागत हो रहा है। गुरुद्वारा पातशाही दशमी के प्रधान सुखजिंदर सिंह बहल ने बताया कि नगर कीर्तन सेक्टर-8 से शुरू होकर सेक्टर-9, सेक्टर-10 और सेक्टर-11 की मार्केट से होते हुए पंजाब विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 से प्रवेश करेगा और गेट नंबर-2 से बाहर निकलेगा। इसके बाद नगर कीर्तन सेक्टर-15, सेक्टर-16 और सेक्टर-23 से होते हुए सेक्टर-22 की मार्केट पहुंचेगा। यहां गुरुद्वारा साहिब में नगर कीर्तन का समापन होगा। नगर कीर्तन में फूलों से सजी पालकी साहिब आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इसमें गतका पार्टी पारंपरिक सिख युद्ध कला का प्रदर्शन हुआ। ढाडी जत्थे धार्मिक वीर गाथाओं और भक्ति संगीत से संगत को निहाल कर रहे हैं। विभिन्न स्कूलों के बच्चे नगर कीर्तन में शामिल हुए। गुरु साहिब पर पुष्प वर्षा के लिए विशेष मशीन की व्यवस्था की गई है। सिरोपा और कृपाण प्रदान कर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का स्वागत किया गया। सुखजिंदर सिंह बहल ने कहा कि नगर कीर्तन का उद्देश्य संगत को एकजुट करना और श्री गुरु रामदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। गुरु साहिब ने विनम्रता, निस्वार्थ सेवा, करुणा, सर्वधर्म सद्भाव और मानवता के भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी समाज को प्रेरित करता है। गुरुद्वारा प्रबंधन ने प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए संगत से अपील की है। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का समापन 27 अक्टूबर को होगा। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एच एस लक्की, चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के महासचिव रघुवीर सिंह रामपुर, सेक्टर 34 गुरुद्वारा साहब के प्रधान तेजवंत सिंह गिल, चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के पूर्व अध्यक्ष नैब सिंह, पार्षद महेश इंदर सिंह सिद्धू, गुरुदेव साहब सेक्टर 22 के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरजोत सिंह साहनी, चरणजीत सिंह विल्ली सहित बड़ी संख्या में संगत शामिल रही। खालसा ट्रैफिक कंट्रोल जत्था के अध्यक्ष कृपाल सिंह की टीम के देख रेख में यातायात को नियंत्रण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: बाबा महाकाल का भांग से हुआ विशेष श्रृंगार, चंद्रमा और शेषनाग के दिव्य रूप में दिए दर्शन

24 Oct 2026

बिजनौर: शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों मेंअफरा-तफरी

24 Oct 2026

जौलीग्रांट: रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, उठे बिजली, सिंचाई गूल से जुड़े मुद्दे

23 Oct 2026

पारिवारिक विवाद में लाट भैरव पुलिस चौकी पर तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों से उलझे लोग;video

23 Oct 2026

रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा;video

23 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: मां सिद्धिदात्री की आराधना कर मांगी सुख-शांति और खुशहाली

23 Oct 2026

काली मंदिर में मां काली के स्वरूप में पहुंची बालिका: VIDEO

23 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मड़ियाहूं

23 Oct 2026

हांसी: बिजली संकट पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बोले- दीपावली पर कारोबार प्रभावित

23 Oct 2026

अलीगढ़ में पैरासेलिंग शिविर, 600 एनसीसी कैडेट ने लिया प्रशिक्षण

23 Oct 2026

अलीगढ़ में पैरासेलिंग शिविर, प्रशिक्षण लेने वाले एनसीसी कैडेट्स यह बोले

23 Oct 2026

पलवल में हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

23 Oct 2026

फतेहाबाद: भूना में उधम सिंह चौक पर दुकानों में घुसा बेकाबू ट्राला, एक घायल

23 Oct 2026

बिजली संकट से उद्योगों पर दोहरी मार, दो दिन में 3000 करोड़ के कारोबार का नुकसान

23 Oct 2026

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, लोगों ने ली राहत की सांस

23 Oct 2026

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जेपी विशटाऊन के निवासी

23 Oct 2026

वीडियो: भीमताल सिडकुल में बिना सुरक्षा कर्मियों के कर दिया लाखों का भुगतान, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

23 Oct 2026

VIDEO: शिक्षा में सुधार और रोजगार की आस में किया मतदान

23 Oct 2026

VIDEO: छाता चीनी मिल शुरू कराने और कर्जमाफी की मांग, किसान सभा ने दिया ज्ञापन

23 Oct 2026

VIDEO: रामलीला में 'सीता की खोज' और 'लंका दहन' लीला का मंचन

23 Oct 2026

VIDEO : गांव की गलियों में बच्चों की टोलियां, गूंज रहे टेसू-झांझी के गीत

23 Oct 2026

VIDEO: सरकारी खरीद में एससी-एसटी उद्यमियों के लिए खुलेंगे अवसर

23 Oct 2026

VIDEO: पुष्पक विमान की सवारी निकाली, जगह-जगह स्वागत किया

23 Oct 2026

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव: खीरी में मतदान खत्म होते ही भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी, पुलिस ने हटाया

23 Oct 2026

VIDEO: नगर कीर्तन शोभायात्रा के साथ आर्य समाज का वार्षिकोत्सव शुरू

23 Oct 2026

VIDEO: स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में नृत्य नाटिका मां गंगा के साथ ब्रजरज उत्सव आगाज

23 Oct 2026

VIDEO: बस के पहिये के नीचे आई महिला, मौत के बाद सड़क पर हंगामा

23 Oct 2026

अलीगढ़ के पैरासेलिंग शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने भरी 80 फीट ऊंची उड़ान

23 Oct 2026

चंपावत: आरएएस तकनीक छोटे किसानों के लिए मछली पालन का बेहतर विकल्प

23 Oct 2026

वीडियो: काशीपुर में ठेली-फड़ और खोखा लगाने वालों से अब जगह के हिसाब से वसूला जाएगा तहबाजारी शुल्क

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed