{"_id":"6adc93774dc9382715073703","slug":"video-assembly-speaker-sandhwan-reached-the-dana-mandi-in-ferozepur-to-take-stock-of-paddy-procurement-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में धान खरीद का जायजा लेने दाना मंडी पहुंचे विधानसभा स्पीकर संधवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में धान खरीद का जायजा लेने दाना मंडी पहुंचे विधानसभा स्पीकर संधवां
पंजाब सरकार की ओर से एक अक्तूबर से शुरू की गई धान की सरकारी खरीद का जायजा लेने के लिए पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां शनिवार को फिरोजपुर शहर की दाना मंडी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडी में खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
किसानों ने स्पीकर को बताया कि मंडी में धान की खरीद व्यवस्था अच्छी है और वे सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्ट हैं। इस दौरान कुलतार सिंह संधवां ने केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर पंजाब को नुकसान पहुंचा रही है। धान के सीजन के दौरान ही खाद के रैक भेजे जा रहे हैं, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करना और खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखना जरूरी है। इस मौके पर फिरोजपुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर, मार्केट कमेटी फिरोजपुर शहर के चेयरमैन हरमीत सिंह खाई, मार्केट कमेटी के कर्मचारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।