{"_id":"6adc3f0ee1346dee6603bca6","slug":"video-dhana-road-in-bhiwani-turns-into-a-river-due-to-a-clogged-sewer-traffic-disrupted-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में ठप सीवर से ढाणा रोड बना दरिया, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में ठप सीवर से ढाणा रोड बना दरिया, आवागमन बाधित
शहर के ढाणा रोड मिनी बाई पास वार्ड नंबर 12 में शंकर नाथ मंदिर के समीप मुख्य रास्ते पर सीवर ठप होने से आवागमन बाधित हो गया है। सड़क गंदे पानी का दरिया बनी है। जिसकी वजह से पैदल आने जाने का रास्ता भी नहीं बचा है।
स्थानीय निवासी सुरेश सैनी, बलबीर जांगड़ा ने बताया कि इस संबंध में डीसी कैंप आफिस में भी शिकायत दी, मगर कोई जवाब नहीं आया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की लारवाही की वजह से क्षेत्र में काफी अर्से से गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है।
सीवर का गंदा पानी आगे जाने की बजाए मेनहोल से ओवरफ्लो होकर सड़क पर ही जमा हो रहा है। मुख्य रास्ते पर दो फीट पानी जमा है, जिसके अंदर से ही स्कूली बच्चे और राहगीर गुजर रहे हैं। संबंधित अधिकारी भी मौन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।