{"_id":"6adbb70a9b5906793c0fbe80","slug":"another-opportunity-for-htet-candidates-biometric-verification-to-be-held-on-november-6-and-7-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159113-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एचटेट अभ्यर्थियों को फिर मौका, 6 और 7 नवंबर को होगी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एचटेट अभ्यर्थियों को फिर मौका, 6 और 7 नवंबर को होगी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन
Sat, 24 Oct 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का एक और अवसर दिया गया है। अभ्यर्थी 6 और 7 नवंबर 2026 को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय भिवानी में यह प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं।
बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि परीक्षा 4 और 5 जुलाई को हुई थी। परिणाम 22 अगस्त को घोषित किया गया था। इससे पहले 10 से 12 अगस्त, 30 व 31 अगस्त और 4 अक्तूबर को वेरिफिकेशन के अवसर दिए गए थे।
उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को केवल एक या दो अवसर मिले हैं और जिनका परिणाम आरएलवी (सत्यापन के कारण परिणाम में देरी) दर्शाया गया है वे निर्धारित तिथियों पर प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों को तीन अवसर मिलने के बावजूद वे अनुपस्थित रहे, उन्हें 6 नवंबर तक बोर्ड मुख्यालय के कमरा नंबर 28 में प्रतिवेदन देना होगा। साथ ही एचटेट परीक्षा की फीस और जुर्माना राशि जमा करवाकर 6 व 7 नवंबर को वेरिफिकेशन कराना होगा।
बोर्ड मुख्यालय में इसके लिए केंद्र स्थापित किया गया है। दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी यहां पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं। अभ्यर्थियों को फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र और मूल प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर सूचना भेजी जा रही है। निर्धारित तिथियों में वेरिफिकेशन नहीं करवाने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।