फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Stalemate over promotions: Education Board employees launch a protest, accuse the administration of neglect, and warn of a mass movement if their demands are not met.

Bhiwani News: पदोन्नति पर पेच, शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए अनदेखी के आरोप, मांगें पूरी नहीं होने पर जन आंदोलन की चेतावनी

Sat, 24 Oct 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 24 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Stalemate over promotions: Education Board employees launch a protest, accuse the administration of neglect, and warn of a mass movement if their demands are not met.
भिवानी। पदोन्नति में देरी और प्रशासन की नीतियों से नाराज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बोर्ड परिसर में कर्मचारियों ने द्वार सभा कर रोष जताया। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन-1016, संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले आयोजित सभा की अध्यक्षता संगठन के प्रधान अशोक पिलानिया ने की। महासचिव जोगेंद्र थिलौड़ ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन

अशोक पिलानिया ने आरोप लगाया कि प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने के बजाय केवल आश्वासन दे रहा है। पदोन्नति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कर्मचारी विरोधी फैसलों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव जोगेंद्र ने शिक्षा बोर्ड से अलग किए गए बड़े राजकीय विद्यालयों को दोबारा बोर्ड से जोड़ने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो बिजली बोर्ड आंदोलन की तर्ज पर जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि शिक्षा को महंगा होने से बचाना और गरीब, किसान व मजदूर परिवारों के बच्चों के हितों की रक्षा करना जरूरी है। इसके लिए प्रदेश की कर्मचारी यूनियनों और जन संगठनों को एकजुट किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। इस मौके पर अमनदीप सिंह, सोमवीर पूनिया, अशोक लांबा, सत्यवीर स्वामी, अरुण कुमार, संदीप शर्मा, अमित कुमार, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed