Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Demolition drive carried out against illegal construction by a drug-smuggling couple in Amritsar
{"_id":"6adc7b05e5ae8002cc0298c0","slug":"video-demolition-drive-carried-out-against-illegal-construction-by-a-drug-smuggling-couple-in-amritsar-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में नशा तस्कर दंपती के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में नशा तस्कर दंपती के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर पुलिस और प्रशासन ने कथित नशा तस्कर दंपती के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, प्रीति और उसके पति मलकीत सिंह के खिलाफ नशा तस्करी समेत विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं।
डीसीपी रविंदरपाल सिंह ने बताया कि प्रीति के खिलाफ वर्ष 2016 से 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत छह मामले दर्ज हैं, जबकि उसके पति मलकीत सिंह के खिलाफ कुल आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, मलकीत सिंह दो मामलों में सजा भी काट चुका है। संबंधित संपत्ति की कीमत करीब 40 से 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
डीसीपी ने बताया कि नगर निगम की ओर से करीब एक महीने पहले संबंधित संपत्ति और निर्माण को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक अमृतसर में नशे से संबंधित 1,638 मामले दर्ज किए गए हैं और 2,615 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस दौरान करीब 155 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी और इससे जुड़ी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।