{"_id":"6adde723818776523f0efd2b","slug":"video-protest-in-faridkot-involving-ritualistic-sweeping-and-blowing-jhadu-phoonk-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में झाड़ू फूंककर प्रदर्शन, परविंदर सिंह झोटा मामले में इंसाफ की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में झाड़ू फूंककर प्रदर्शन, परविंदर सिंह झोटा मामले में इंसाफ की मांग
मानसा के नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर एक्शन कमेटी के आह्वान पर फरीदकोट में विभिन्न संगठनों ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के चुनाव चिह्न झाड़ू को फूंककर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने एक्शन कमेटी की सभी मांगें तत्काल पूरी करने की मांग की। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे शरणजीत सिंह सरां व गुरसेवक सिंह भाणा समेत विभिन्न संगठनों के नेताओं ने कहा कि परविंदर सिंह झोटा ने नशों के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए अपनी जान गंवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के पीछे केवल एक केमिस्ट का मामला नहीं, बल्कि बड़ी साजिश होने की आशंका है। इसकी गहराई से जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाना जरूरी है।
नेताओं ने कहा कि परिवार की मांग के अनुसार मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है, लेकिन एक्शन कमेटी की अन्य मांगों पर पंजाब सरकार ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पंजाब में राजनीतिक नेताओं के कथित संरक्षण में नशा खुलेआम बिक रहा है और इस पर रोक लगाने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक एक्शन कमेटी की सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।