{"_id":"6add9687c32e8f724b04c261","slug":"video-25000-candidates-will-appear-for-pet-at-28-centres-in-ayodhya-crowds-gathered-at-stations-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 28 केंद्रों पर 25 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी, स्टेशनों पर जुटी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 28 केंद्रों पर 25 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी, स्टेशनों पर जुटी रही भीड़
अयोध्या में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) दो पालियों में आयोजित की गई। इसके लिए 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 25 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी। 300 से 400 किलोमीटर दूर से आने वाले अभ्यर्थी आधी रात से ही रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पहुंचने लगे थे। रात में ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के पहुंचने से स्टेशनों पर चहल-पहल बढ़ गई। दूरदराज के जिलों से आए अभ्यर्थियों के सामने समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की चुनौती थी। ऐसे में कई अभ्यर्थियों ने रात में ही सफर शुरू कर दिया, ताकि परीक्षा छूटने का डर न रहे। दो पालियों में परीक्षा होने के कारण केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।