{"_id":"6add8c7a186c6037fb0df33d","slug":"video-police-conducted-a-search-operation-in-pakka-village-faridkot-regarding-the-sale-of-drugs-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट के गांव पक्का में नशे की बिक्री को लेकर पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, एक युवक के वायरल वीडियो पर एक्शन में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट के गांव पक्का में नशे की बिक्री को लेकर पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, एक युवक के वायरल वीडियो पर एक्शन में आई पुलिस
फरीदकोट के गांव पक्का में नशे की सरेआम बिक्री और नशे के कारण 30 से 35 युवाओं की मौत होने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। डीएसपी त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में सर्च ऑपरेशन चलाकर संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ली। हालांकि, पुलिस ने वीडियो में किए गए दावों को खारिज करते हुए कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। जानकारी के अनुसार, गांव पक्का निवासी धर्मपाल नामक कैंटर चालक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दावा किया था कि गांव में नशे की खुलेआम बिक्री हो रही है और अब तक क्विंटलों के हिसाब से नशा बिक चुका है। उसने यह भी दावा किया कि नशे के कारण गांव के 30 से 35 युवाओं की मौत हो चुकी है। वीडियो सामने आने के बाद डीएसपी तरलोचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पक्का पहुंची और संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली। पुलिस टीम वीडियो वायरल करने वाले युवक के घर भी पहुंची, लेकिन पता चला कि वह कैंटर चालक है और पिछले कुछ दिनों से कैंटर लेकर बाहर गया हुआ है।
इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि गांव पक्का में पुलिस की ओर से समय-समय पर सर्च अभियान चलाए जाते रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर जांच की।
उन्होंने बताया कि गांव पक्का में नशा तस्करी के आरोप में अब तक 11 मामले दर्ज किए गए हैं और 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डीएसपी ने वीडियो में किए गए दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन के प्रयासों से गांव करीब 60 से 70 प्रतिशत तक नशामुक्त हो चुका है। गांव को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। डीएसपी ने यह भी कहा कि पुलिस को जानकारी मिली है कि वीडियो वायरल करने वाला युवक खुद भी नशे का आदी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।