{"_id":"6ade34ee43b50d6a3f026642","slug":"bloody-act-stemming-from-an-old-enmity-assailants-in-a-car-open-fire-in-moga-five-injured-four-in-critical-con-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में खूनी खेल: मोगा में कार सवार हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, दो युवकों की मौत और तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में खूनी खेल: मोगा में कार सवार हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, दो युवकों की मौत और तीन घायल
Mon, 26 Oct 2026 03:06 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मोगा
अमर उजाला नेटवर्क, मोगा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 26 Oct 2026 03:06 AM IST
सार
वारदात में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार को एक दुकान के बाहर बैठे युवकों पर काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक ही परिवार के गगन जिंदल (30) व साहिल जिंदल (40) शामिल हैं। वारदात के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
मोगा के एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार की ओर से कुछ लोगों पर शक जताया गया है। पुलिस उनके बयान ले रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के मुताकि जांच पूूरी होने के बाद ही वारदात के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसी रंजिश के चलते दूसरे गुट द्वारा फायरिंग की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा, साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
मोगा के एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि अंगदपुरा मोहल्ले में फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना में घायल हुए युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनका इलाज चल रहा है। एसएसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से कुछ लोगों के नाम भी बताए गए हैं।
पुलिस संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।