{"_id":"6ade480f7c729b8fc2023829","slug":"firozabad-vehicle-runs-over-villagers-four-people-including-two-sisters-killed-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: शादी कराने गए ग्रामीणों को वाहन ने रौंदा, दो बहनों समेत चार लोगों की मौत; कई घायल ट्रॉमा सेंटर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: शादी कराने गए ग्रामीणों को वाहन ने रौंदा, दो बहनों समेत चार लोगों की मौत; कई घायल ट्रॉमा सेंटर में
Sun, 25 Oct 2026 11:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:49 PM IST
सार
देर रात्रि मृतकों के शव उठाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। घटना की जानकारी होते ही एसपी देहात, एसडीएम सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिकोहाबाद के गांव छटनपुर के पास टेसू-झांझी की शादी कराने गए गांव के लोगों को बटेश्वर की ओर से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इसमें दो सगी बहनों सहित चार लोगों की मौत हो गई। करीब 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवारों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने घेराबंदी की।
विज्ञापन
हादसे के बाद पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। गंभीर घायलों को यहां से फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। देर रात्रि मृतकों के शव उठाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। घटना की जानकारी होते ही एसपी देहात, एसडीएम सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव छटनपुरा के महिला-पुरुष एवं बच्चे टेसू-झांझी की शादी कराने के बाद विसर्जन के लिए शिकोहाबाद बटेश्वर रोड पर गए हुए थे। रात 9 बजे करीब जब सभी लोग पूजा करने के लिए सड़क किनारे बैठे हुए थे। तभी अचानक बटेश्वर की ओर से आ रहे कार सवारों ने सड़क किनारे मौजूद ग्रामीणों को रौंद दिया। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने कार की घेराबंदी की। कार सवारों ने ग्रामीणों से बचने को सड़क पर ट्रैक्टर खड़े करने वालों में भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में दो बहनों आकांक्षा (17) एवं अंजलि (15) तथा दीपिका (19) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरीश कुमार (26) निवासी गांव छटनपुर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए शिकोहाबाद एवं नसीरपुर पुलिस ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायलों में श्रेषा देवी (62) मोहिनी (2), पूजा देवी (26), सपना (2) साल, गुन्नू (10), चंद्रवीर (55), उमाशंकर (40), धीरज (30), सोनू (30), मयंक (11) निवासी छटनपुरा सहित 11 लोग घायल हो गए। इसमें गुन्नू की हालत गंभीर है।
कुछ लोगों को सरकारी ट्रामा सेंटर से आगरा रेफर कर दिया है। हादसे की जानकारी होते ही एसपी देहात अनुज चौधरी, सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी, सीओ शिकोहाबाद जयबिंद गुप्ता, एसडीएम शिकोहाबाद राजेश शुक्ला, इंस्पेक्टर शिकोहाबाद अनुज कुमार राणा, इंस्पेक्टर नसीरपुर जसवीर सिंह सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया।