फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A juvenile offender raped a minor in an empty house.

Firozabad News: बाल अपचारी ने नाबालिग के साथ खाली मकान में किया दुष्कर्म

Mon, 26 Oct 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 26 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A juvenile offender raped a minor in an empty house.
शिकोहाबाद। घर में मौजूद एक नाबालिग को बहलाकर गांव का ही एक नाबालिग अपने साथ खाली मकान में ले गया। जहां ले जाकर बाल अपचारी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने थाना शिकोहाबाद में आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक सिलाई का काम करता है। 24 अक्तूबर को वह अपनी दुकान पर काम करने चला गया था। घर पर पत्नी और 15 वर्षीय बेटी मौजूद थी। दोपहर दो बजे करीब गांव में ही रहने वाला बाल अपचारी नाबालिग को उसके घर से खेलने के बहाने अपने साथ ले गया। नाबालिग की मां का कहना है कि बाल अपचारी उनकी पुत्री को खाली मकान में ले गया। जहां दुष्कर्म किया। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकला। नाबालिग ने घर आकर पूरी घटना परिजन को बताई। पीड़ित पिता ने थाना शिकोहाबाद में आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ जयबिंद गुप्ता का कहना है कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर बाल अपचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed