{"_id":"6a3eb65da654f895620bfb40","slug":"video-traders-upset-over-delay-in-lower-mall-road-treatment-work-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लोअर मॉलरोड ट्रीटमेंट में देरी से नाराज हुए कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लोअर मॉलरोड ट्रीटमेंट में देरी से नाराज हुए कारोबारी
अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:56 PM IST
नैनीताल। वर्ष 2018 में झील में समा गए लोअर मॉलरोड के हिस्से के स्थायी ट्रीटमेंट का कार्य 26 जून तक भी पूरा नहीं हो सका है। तीन बार समयसीमा तय होने और बीच-बीच में काम बंद रहने के कारण परियोजना लगातार विलंब का शिकार रही है। इससे नाराज कारोबारियों ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 15 अगस्त तक काम पूरा नहीं हुआ तो वे सड़क पर लेटकर आंदोलन करेंगे।
2018 में करीब 25 मीटर धंसे लोअर मॉलरोड के स्थायी उपचार के लिए 3.48 करोड़ रुपये की परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। शुरुआत में माइक्रो-पाइल ड्रिलिंग के दौरान तकनीकी दिक्कतें आने से 350 मिमी व्यास के ड्रिल होल बार-बार ढहने लगे थे। इसके बाद डिजाइन में संशोधन कर ओडीईएक्स तकनीक अपनाई गई, जिसमें ड्रिलिंग और केसिंग एक साथ की जाती है। विभाग का दावा था कि इससे कार्य में आ रही तकनीकी बाधाएं दूर हो गई हैं, लेकिन इसके बावजूद काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। वहीं कई बार कमीश्नर व डीएम के निरीक्षण भी किए जा चुके हैं, लेकिन अब भी कार्य को पूरा करने में लगभग एक महिना लगने का अंदाजा लगाया जा रहा है। शुक्रवार को मां नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टण्डन ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में लगातार हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि लोनिवि की धीमी कार्यप्रणाली के कारण स्थानीय कारोबारियों के लगातार दो पर्यटन सीजन प्रभावित हुए हैं, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पुनीत टण्डन ने कहा कि यदि 15 अगस्त से पहले लोअर मॉलरोड का स्थायी ट्रीटमेंट पूरा नहीं किया गया तो व्यापारी सड़क पर लेटकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने अपर मॉलरोड पर लगातार बढ़ रही दरारों पर भी चिंता जताते हुए सुरक्षा के मद्देनजर वहां टू-वे ट्रैफिक तत्काल बंद करने की मांग की।
------------
- कार्य तेजी से कराया जा रहा है और विभाग का लक्ष्य डेड़ महीने के भीतर लोअर मॉलरोड के स्थायी ट्रीटमेंट का कार्य पूरा करना है। कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पूरी मालरोड में टीएचडीसी के सर्वे के अनुसार 330 मीटर क्षेत्र दरारों से प्रभावित है जिसकी डीपीआर पर भी कार्य किया जा रहा है। रत्नेश सक्सेना, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।