बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli News: Dharmendra Rathore Questions EWS Eligibility Norms, Seeks Rajasthan Model Across India

Kotputli News: EWS आरक्षण की शर्तों पर उठे सवाल, धर्मेन्द्र राठौड़ बोले- पूरे देश में राजस्थान मॉडल लागू हो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 11:19 PM IST
Kotputli News: Dharmendra Rathore Questions EWS Eligibility Norms, Seeks Rajasthan Model Across India
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मुद्दे पर जनसमर्थन जुटा रहे पूर्व राजस्थान पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को कोटपूतली में केंद्र सरकार की EWS आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजस्थान सरकार की तर्ज पर केंद्र सरकार को भी अनावश्यक शर्तों को समाप्त करना चाहिए और पूरे देश में राजस्थान मॉडल लागू किया जाना चाहिए।

जन जागृति मंच के माध्यम से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटपूतली पहुंचे राठौड़ ने कहा कि वे अब तक राजस्थान के करीब 20 जिलों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि EWS वर्ग को आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग माना जाए या अनारक्षित वर्ग, इस संबंध में स्पष्टता आवश्यक है क्योंकि इससे जुड़े कई मुद्दे आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 30-40 वर्षों से देश के विभिन्न हिस्सों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण देने की मांग उठती रही है, ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा और बराबरी के स्तर पर लाया जा सके। राठौड़ ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में मेजर जनरल एस.आर. आयोग का गठन किया गया था, जिसने वर्ष 2010 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की सिफारिश की थी और आय का आधार भी निर्धारित किया था।

ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror News: हाईवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर, लूटने के लिए बाल्टी, बोतल और ड्रम लेकर पहुंचे लोग

राठौड़ ने कहा कि उस समय केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं होने के कारण संविधान संशोधन संभव नहीं हो पाया। बाद में वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद वर्ष 2019 में 103वें संविधान संशोधन के जरिए EWS वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया, जिसका देशभर में स्वागत किया गया। उन्होंने इसे ऐतिहासिक और बड़ा निर्णय बताया। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि इसके साथ लागू की गई पांच शर्तों में कई प्रावधान न्यायसंगत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आठ लाख रुपये से कम वार्षिक आय की सीमा उचित है लेकिन पांच एकड़ से कम कृषि भूमि की शर्त राजस्थान जैसे राज्य के लिए व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का बड़ा भूभाग मरुस्थलीय है। बाड़मेर, जालौर, बीकानेर और जोधपुर जैसे जिलों में पांच एकड़ जमीन से पर्याप्त आय अर्जित करना संभव नहीं है, वहीं पंजाब और हरियाणा की पांच एकड़ भूमि की उत्पादकता राजस्थान की तुलना में कहीं अधिक है। ऐसे में पूरे देश के लिए एक समान भूमि सीमा लागू करना उचित नहीं कहा जा सकता।

राठौड़ ने गांवों में रहने वाले EWS परिवारों के लिए 200 वर्ग मीटर से कम आवासीय परिसर की शर्त पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से बड़े आवासीय परिसर होते हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि संबंधित परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध है। इसलिए इस शर्त को भी समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने अपने स्तर पर जिन शर्तों को हटाया है, उसी प्रकार केंद्र सरकार को भी अपनी नौकरियों और योजनाओं में इन शर्तों को समाप्त करना चाहिए। उनका कहना था कि राजस्थान मॉडल को पूरे देश में लागू करना समय की आवश्यकता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वास्तविक लाभ मिल सके।

राठौड़ ने पंचायत राज चुनावों में भी EWS वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने आठ लाख रुपये वार्षिक आय को आर्थिक कमजोरी का आधार मान लिया है, तो अन्य चार अतिरिक्त शर्तों को बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। उन्होंने केंद्र सरकार से राजस्थान सरकार के नियमों का अध्ययन कर कम से कम तीन वर्षों तक उसी मॉडल को लागू करने की मांग की। उनका कहना था कि इससे EWS वर्ग के लोगों को अधिक न्यायपूर्ण और प्रभावी तरीके से आरक्षण का लाभ मिल सकेगा और सामाजिक समानता को भी मजबूती मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उत्तराखंड की ट्राउट मछली ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बनाई पहचान, पहली बार 5 मीट्रिक टन का निर्यात

26 Jun 2026

गुरुग्राम नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

26 Jun 2026

Pulwama: पुलवामा के गंगू में अकीदत के साथ निकला आशूरा जुलूस

Video: भद्रवाह से निकली वार्षिक यात्रा धूमधाम से चिनैनी पहुंची, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

26 Jun 2026

Jammu: आरएस पुरा में अंतरराष्ट्रीय नशा एवं तस्करी विरोधी दिवस पर निकली मेगा जागरूकता रैली

26 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: व्यापारियों का उत्पीड़न अब और नहीं, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने जारी किया सुरक्षा प्रपत्र

26 Jun 2026

भिवानी: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 13 में से 10 परिवादों का मौके पर किया निपटान, 3 मामलों में जांच के आदेश

26 Jun 2026
विज्ञापन

राजनांदगांव: शहर के पास सनसिटी कॉलोनी में 20 किलो चांदी के बर्तन और अन्य सामान की चोरी

26 Jun 2026

कानपुर: करोड़ों खर्च के बाद भी 'डेड' पड़ी सर्विस लेन, एनएचएआई की लापरवाही से परेशान वाहन चालक

26 Jun 2026

कानपुर: नालों में घास और गंदगी का अंबार, लोधर और कुरसौली में बजबजा रहे नाले

26 Jun 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट में सुनवाई के बाद सभी आरोपी भेजे गए जेल

26 Jun 2026

मोहर्रम पर बुड्ढा ताजिया के जुलूस में उमड़ा सैलाब

26 Jun 2026

शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद, तेजधार हथियार से कर दी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

26 Jun 2026

स्कूलों में धरातल पर कार्य हुए कि नहीं, अधिकारी जांचेंगे हकीकत, 19 बिंदुओं पर होगी जांच

26 Jun 2026

कानपुर: बीएसएफ जवान ने हाईवे पर पिता को घसीटकर पीटा, पीड़ित बोला- बेटे से ही जान का खतरा

26 Jun 2026

एंटी चिट्टा अभियान: सिरमाैर की 20 ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

26 Jun 2026

Video: ताजियों के साथ निकले जुलूस, 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा शहर

26 Jun 2026

Video: मस्जिद एक मीनारा अकबरी गेट पर आयोजित 'जलसे', मौलाना अब्दुल अली फारुकी ने कही ये बात

26 Jun 2026

Video: केजीएमयू का नाम फिर से छत्रपति शाहूजी महाराज किया जाये

26 Jun 2026

Meerut: कलश यात्रा के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, मां काली व राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा

26 Jun 2026

गुरुग्राम में निगम ने 40 अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

26 Jun 2026

जामा मस्जिद के सामने से निकला ताजिया जुलूस, उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

26 Jun 2026

अलीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर लगा जागरूकता शिविर

गोंडा मेडिकल कॉलेज में बिस्तर पर तड़पता रहा राम सेवक, दो महीने में सिर्फ दो बार देखने पहुंचे डॉक्टर

26 Jun 2026

भिवानी में बुजुर्ग की हत्या, पड़ोसी दुकानदार ने लाठी-डंडों से किया हमला,

26 Jun 2026

VIDEO: गाजीपुर में डीआरएम के निरीक्षण में सामने आई स्टेशन की खामियां, सुधार के निर्देश

26 Jun 2026

इगलास के मोहरनी गांव में भाइयों में मारपीट

26 Jun 2026

फरीदाबाद एनआईटी में तेज रफ्तार कार ने तीन मोटरसाइकिल व एक स्कूटी को मारी टक्कर

26 Jun 2026

कानपुर: डांट से डरे पांचवीं के छात्र ने घर छोड़ा, नरवल पुलिस ने महज पांच घंटे में खोज निकाला

26 Jun 2026

Video: शमशेर स्कूल नाहन में नशे कि खिलाफ हुआ जागरूकता शिविर

26 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed