जमीन के टुकड़े ने छीनी जान: बबेरा में ताऊ को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में अब बाघों की गणना आधुनिक कैमरा ट्रैप तकनीक से की जा रही है। 1700 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 600 कैमरे लगाए गए हैं। बाघों की पहचान उनके स्ट्राइप पैटर्न से होगी और अंतिम आंकड़े एनटीसीए जारी करेगा।
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में अब बाघों की गणना आधुनिक कैमरा ट्रैप तकनीक से की जा रही है। 1700 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 600 कैमरे लगाए गए हैं। बाघों की पहचान उनके स्ट्राइप पैटर्न से होगी और अंतिम आंकड़े एनटीसीए जारी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र के बबेरा गांव में वर्षों पुराने जमीन विवाद ने गुरुवार सुबह खूनी रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का कोटपूतली जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बबेरा गांव में लीलाराम, भगोता और मोतीलाल के परिवारों के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। रविवार सुबह भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन करीब सुबह आठ बजे विवाद दोबारा भड़क उठा और देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान भगोता के बेटे हवासिंह और मोतीलाल के बेटे मुकेश ने ट्रैक्टर से लीलाराम के बेटे संतराम गुर्जर (60), उनके भाई रघुवीर गुर्जर (62) तथा सुभाष गुर्जर (27) पुत्र हनुमान गुर्जर को कुचल दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही बानसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल कोटपूतली जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने संतराम गुर्जर को मृत घोषित कर दिया। वहीं रघुवीर गुर्जर और सुभाष गुर्जर की हालत गंभीर बनी हुई है तथा उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मनीषा मीणा और बानसूर थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पढ़ें: 'भारत के आदिवासी ही इंडिजिनस पीपुल्स हैं': सांसद रोत के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा बोली- ऐसा बयान उचित नहीं
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस मामले में पहले भी कई बार झगड़े की स्थिति बन चुकी थी। रविवार सुबह भी कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने समझाइश कर मामला शांत कराया था, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया।
बानसूर थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों में झगड़ा हुआ था। इसी दौरान ट्रैक्टर चढ़ाने की घटना सामने आई है। एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है, जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
वहीं डीएसपी मनीषा मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना जमीन विवाद से जुड़ी है। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।